बस्सी. बांसखोह. दीपोत्सव के आखिरी दिन गुरुवार को भाईदूज पर आगरा रोड पर दिनभर वाहनों की रेलमपेल रही। राजाधौंक टोल पर कई बार मरीजों को लेकर जा रही एम्बुलेंस फंस गई, इससे मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। िस्थति यह थी कि कई बार गार्डों को जाम में फंसी एम्बुलेंस को निकालना पड़ा।
जानकारी के अनुसार वैसे तो दीपोत्सव पर धनतेरस से ही हाइवे पर वाहनों की रेलमपेल रही। इसमें दीपावली व गोरधन के दिन तो टोल पर जयपुर व आगरा की ओर कई बार कभी आधा तो कभी एक – एक किलोमीटर का जाम लगता रहा। इधर हाइवे पर चलने वाले वाहन खचाखच भरे आ रहे थे। वहीं दो पहिया वाहनों की भी रेलमपेल लगी हुई थी।
िस्थति यह थी कि लोगों को हाइवे क्रॉस करने के लिए भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। इस दौरान कई हादसे भी हुए।फोटाे केप्शन- बांसखोह. राजाधौंक टोल प्लाजा पर जाम में फंसी एम्बुलेंस