7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

5 मिनट में उखाड़ ले गए 20 लाख रुपए से भरा एटीएम

- कोटपूतली शहर में एटीएम उखाड़ ले गए चोर

Google source verification

कोटपुतली @ पत्रिका. कोटपुतली शहर में गत दिवस रात बदमाश पीएनबी बैंक शाखा के बाहर लगे एटीएम बूथ से रुपए से भरी एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। एटीएम में करीब 20 लाख रुपए की राशि बताई जा रही थी।

सही राशि के बारे में बैंक अधिकारियों के आने के बाद ही पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर को एटीएम मशीन में करीब 25 लाख रुपए डाले गए थे। बीती रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने बूथ से मशीन को उखाड़ कर ले गए। मशीन को ले जाते समय बूथ के बाहर बनी सीढ़िया भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए जिले में नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। फिल्हाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।