11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त बना जालिम, शराब पिलाकर दबाया गला, गिरफ्तार

गुरुवार रात शराब के नशे में कहासुनी होने पर साथियों द्वारा एक श्रम्रिक की गला दबाकर हत्या का एक मामला सामने आया है। घटना के बाद शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Google source verification
laborer_kamlesh_gurjar_strangled_to_death.jpg

घटना के बाद धरना प्रदर्शन करते लोग और समझाइश करती पुलिस

गुरुवार रात शराब के नशे में कहासुनी होने पर साथियों द्वारा एक श्रम्रिक की गला दबाकर हत्या का एक मामला सामने आया है। घटना के बाद शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन रीको क्षेत्र थौलाई में गुरुवार रात शराब के नशे कहासुनी होने पर साथियों ने श्रमिक कमलेश गुर्जर (24) निवासी ग्राम छापली, थाना प्रतापगढ़ जिला अलवर की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ठेकेदार ने बोला झूठ

पुलिस ने बताया कि मृतक एक माह पहले ही थौलाई रीको में मजदूरी करने आया था। मृतक के भाई पप्पूराम गुर्जर ने प्राथमिकी दर्ज करवाई कि भाई मृतक कमलेश गुर्जर गांव के ठेकेदार हंसराज मीना के पास 4 वर्ष से काम कर रहा था। रोज उसके साथ मोटरसाइकिल से घर आता जाता था। गुरुवार रात थौलाई रीको में रूक गया। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे ठेकेदार हंसराज मीना ने फोन कर बताया कि कमलेश को पुलिस ने बंद कर दिया है। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले को लेकर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जयपुर ग्रामीण एसपी डाॅ.शांतनु कुमार सिंह की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम को राजी हुए। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधिकारी व मेडिकल बोर्ड सदस्य डाॅ.राजेंद्र शर्मा ने बताया कि संभवत: नशे में गला दबाकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है।

आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी सीताराम सैनी ने बताया कि पुलिस ने सुबह पता चलने के 3 घंटे बाद हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी गजेंद्र गौड(19) और भुनेश्वर गौड (30) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।। दोनों पटानकोट छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir: राजस्थान के रहने वाले तीन खालिस्तानी समर्थक गिरफ्तार, अयोध्या में करने जा रहे थे ये काम

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग