
बाइक राइडर्स तिरंगा रैली निकालकर गुलेल से करेंगे बीजारोपण, पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश
Bike riders will take out tricolor rally and plant seeds with slingshotशाहपुरा। स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर समूचे देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव पर राजस्थान पत्रिका अभियान की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों की शृंखला में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर राइडर्स ग्रुप शाहपुरा के युवाओं की ओर से अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राइडर्स ग्रुप के युवाओं की ओर से बाइक तिरंगा रैली निकालकर जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे किनारे व पहाड़ी क्षेत्र में गुलेल से माध्यम से गोबर मिले मिट्टी के लडडुओं से बीजारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। इसको लेकर राइडर्स ग्रुप के युवाओं की ओर से तैयारियां जोरों पर की जा रही है। ग्रुप के युवाओं ने गोबर मिलाकर मिट्टी के लड्डू बनाए। जिनमें विभिन्न छायादार पौधों के बीज अंदर दबाए गए हैं। उन लड्डुओं को गुलेल से डालकर बीजारोपण किया जाएगा। ताकि बारिश के मौसम में डाले गए बीज उगकर पौधों के रूप में पनप सके।
युवाओं में जबरदस्त उत्साह, देशभक्ति की भावना के साथ पर्यावरण संदेश
शाहपुरा राइडर्स ग्रुप के अध्यक्ष उमेश जांगिड़ ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबदरदस्त उत्साह है। इससे देशभक्ति की भावना के साथ ही पर्यावरण का भी संदेश दिया जाएगा। बीजारोपण से कुछ साल बाद पौधे तैयार होने से क्षेत्र हराभरा नजर आएगा।
शाहपुरा से चंदवाजी तक निकालेंगे बाइक तिरंगा रैली
राइडर्स ग्रुप की ओर से 15 अगस्त को शाहपुरा से तिरंगा रैली रवाना होगी, जो हाइवे होते हुए चंदवाजी तक पहुंचेगी। इसकी तैयारी को लेकर कस्बे में राइडर्स ग्रुप के युवाओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें ग्रुप शाहपुरा के संरक्षक रामस्वरूप रावतसरे, अध्यक्ष उमेश कुमार जांगिड़, सदस्य मुकेश पारीक, केशव जांगिड़, जयराम कुम्हार, दिनेश जांगिड़, धर्मेन्द्र बड़बड़वाल, गिरधारी लाल यादव, ऋषभ पारीक, कपिल मिश्रा, कृष्ण कुमार, पुष्पेन्द्र जांगिड़, रमेश यादव, बंशीधर यादव सहित कई युवा मौजूद रहे। इस दौरान तिरंगे के साथ वंदे मातरम व भारत माता सहित देशभक्ति के जयकारे भी लगाए गए।
Published on:
14 Aug 2022 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
