11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

बीसलपुर की पाइप लाइन लीक, लाखों लीटर व्यर्थ बहा पानी

- बस्सी, चाकसू , निवाई व दौसा में दो दिन बाधित रहेगी पानी की सप्लाई

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. बीसलपुर परियोजना से निवाई जा रही 800 एमएम की पाइप लाइन में टोंक के सूरजपुरा से निवाई के बीच पाइप लाइन टूटने से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया, इससे अगले दो दिन तक बस्सी, चाकसू ,निवाई , कोटखावदा व दौसा जिले को पानी नहीं मिलेगा।

हालांकि पाइप लाइन लीक होने के बाद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत कार्य तो शुरू करा दिया, लेकिन अब बुधवार व गुरुवार को दो दिन तक पानी सप्लाई बाधित रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीसलपुर परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बीसलपुर परियोजना की सूरजपुरा पम्प हाउस से निवाई जा रही पाइप लाइन में बड़ा लीकेज आने से बस्सी, चाकसू, टोड़ा, बावड़ी, नाथड़ी, झिराना, कोटखावदा के हजारों गांव एवं दौसा जिला मुख्यालय पर जाने वाली पानी की सप्लाई बाधित रहेगी ।