12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंजर व चरागाह भूमि का करेंगे विकास–संदीप चौधरी

  11वीं क्लास से राजनीतिक पारी की शुरुआत, अब बने चेयरमैन कोटपूतली व शाहपुरा इलाके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छायी खुशी की लहर #Indian national Congress

2 min read
Google source verification
बंजर व चरागाह भूमि का करेंगे विकास--संदीप चौधरी

बंजर व चरागाह भूमि का करेंगे विकास--संदीप चौधरी


शाहपुरा।

राज्य सरकार ने बुधवार को राज्य स्तरीय आयोग, बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें कोटपूतली निवासी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप चौधरी को बंजर एवं चरागाह भूमि विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाया है।

किसान के घर जन्में संदीप चौधरी को बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने के बाद अब उनका राज्य मंत्री पद का दर्जा होगा। पिछले करीब 28 वर्ष से कांग्रेस पार्टी के संगठन में विभिन्न पदों पर रहे संदीप चौधरी की पहचान युवाओं और किसान नेता के रूप में है। चौधरी को बंजर भूमि एवं चरागाह विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने पर कोटपूतली व शाहपुरा सहित जयपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर रही।

स्कूली जीवन से अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले कांग्रेस नेता संदीप चौधरी कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए यहां तक पहुंचे हैं। संदीप चौधरी वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, एआईसीसी सदस्य, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से पीसीसी सदस्य और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी है। उनकी नियुक्ति की घोषणा से खासकर कोटपूतली व शाहपुरा इलाके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई।


11 वीं से राजनीतिक पारी की शुरुआत, दिल्ली तक बनाई पहचान

कोटपूतली निवासी किसान के बेटे संदीप चौधरी ने स्कूली जीवन से राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए प्रदेश से लेकर दिल्ली तक पार्टी में एक अलग पहचान बनाई है। 1993 में ११वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष बने थे।

इसके बाद वे एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव और फिर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने। 1997 में राविवि में लॉ कॉलेज के अध्यक्ष बने। कांग्रेस नेता चौधरी 2022 में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने, जो वर्तमान में भी है। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है।

पेड़ लगाओ अभियान शुरू कर बंजर व चरागाह भूमि का करेंगे विकास


बंजर एवं चरागाह भूमि विकास बोर्ड का चेयरमैन बने संदीप चौधरी ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में कहा कि उनको पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन और गरीब को गणेश मानकर सेवा करेंगे। चौधरी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रदेश की बंजर और बेकार पड़ी चरागार भूमि का विकास करना है।

बंजर और चरागाह भूमि में पेड़-पौधे लगवाकर उनको हराभरा करने और भूमि के विकास की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। जिससे आम किसानों को लाभ हो। चेयरमैन चौधरी ने कहा कि वे शुरू से ही युवाओं और किसानों के हित में कार्य करते रहे हैं और अब पार्टी ने भी उनको यहीं जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन कर जनता के हित में कार्य करेंगे। ताकि बंजर और चरागाह भूमि का विकास हो सके।

कोटपूतली व शाहपुरा इलाके में खुशी की लहर


कांग्रेस नेता संदीप चौधरी को बंजर भूमि एवं चरागाह विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने पर कोटपूतली व शाहपुरा इलाके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार बड़बड़वाल के नेतृत्व में पूर्व पार्षद विशाल धेधड़, हरिओम चौधरी सहित कई लोगों ने चौधरी का अभिनंदन कर खुशी जताई।