24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर निकाली रैली

पीएम मोदी का फूंका पुतला बस्सी @ पत्रिका. शहर के बस्सी चक बलराम आश्रम में शुक्रवार सुबह 11 बजे बस्सी विधायक लक्ष्मण मीना के नेतृत्व में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विरोध बैठक कर विरोध पद्रर्शन किया और चक रोड पर रैली निकाल कर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। शहर के बस्सी चक बलराम […]

Google source verification

पीएम मोदी का फूंका पुतला

बस्सी @ पत्रिका. शहर के बस्सी चक बलराम आश्रम में शुक्रवार सुबह 11 बजे बस्सी विधायक लक्ष्मण मीना के नेतृत्व में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विरोध बैठक कर विरोध पद्रर्शन किया और चक रोड पर रैली निकाल कर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।

शहर के बस्सी चक बलराम आश्रम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में बस्सी विधायक लक्ष्मण मीना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तानाशाही कर रहे हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व बड़े कांग्रेस नेताओं को ईडी व आईटी से डरा रहा है। उन्होंने कहा कि जब मोदी के अत्याचारों का अंत आ चुका है। उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी, सीबीआई आदि को हथियार बना रखा है। लेकिन कांग्रेस के ये बडृे नेता अब उनसे डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि अब मोदी के साथ भाजपा का भी जनाधार कम होता जा रहा है। वहीं वक्ताओ ने भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर कुछ काम नहीं करवा रही है, बल्कि कांग्रेस राज में जो कार्य स्वीकृत हुए थे, उनमें कई कार्यों को बंद कर दिया।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सुरेन्द्र सिंह बराला, बस्सी प्रधान इंदिरा देवी शर्मा, तूंगा प्रधान कृष्ण अवतार मीना, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष नवीन सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा व नगर मण्डल अध्यक्ष रामलाल खोलिया सहित कई नेता व जन प्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया।

बलराम आश्रम के हॉल में मिटिंग करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आश्रम से लेकर पुलिस थाने के सामने बालाजी मंदिर तक हाथों में तख्तियां लेकर रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।