
तीन साल से संविदा कार्मिकों को नियुक्ति का इंतजार
ज्ञापन में बताया कि कार्मिक इससे पहले 26 से 28 नवंबर तक विरोध जताते हुए सामुहिक अवकाश पर रहे। इसके बाद भी सरकार ने इनकी मांगें नहीं मानी, तो अब समस्त नरेगा कार्मिक संघ ब्लॉक बस्सी के तत्वावधान में आज से अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले गए। कार्मिक सोमवार को पंचायत राज मंत्री के गृह जिले टोंक में आमरण अनशन में शामिल होंगे। इस दौरान ब्लॉक के समस्त मनरेगा कार्मिक मौजूद रहे। कार्मिकों के अवकाश पर चले जाने से क्षेत्र में मनरेगा के कार्य प्रभावित हो गए हैं। इसमें मस्टररोल जारी करना, जमा करवाना तथा मजदूर लगाना आदि कार्य नहीं हो पा रहे है।
कोर्ट का आदेश नहीं मान रही सरकार, तीन साल से नियुक्ति का इंतजार...
कार्मिकों ने बताया कि संविदा कार्मिकों तथा युवा बेरोजगारों के लिए सकारात्मक पहल के तहत पिछले कांग्रेस शासनकाल में पंचायतीराज विभाग में 19515 कनिष्ठ लिपिकों तथा 4915 अधीनस्थ सेवा के पदों पर भर्तियां वर्ष 2013 में विज्ञापित की गई थी। दोनों भर्तियों में कट ऑफ का निर्धारण करते हुए समस्त अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य भी 2013 में पूर्व हो गया था, लेकिन इसी वर्ष सभी जिला परिषदों में कनिष्ठ लिपिक के 7765 पदों पर भर्ती हो गई इसके बाद न्यायालय वाद के चलते भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया। 29/11/2016 में वाद निस्तारण संविदा कार्मिकों के पक्ष में हो गया। इसके बाद पूर्ववर्ती सरकारों से भर्तियों को पूरा करने के लिए अवगत कराया गया, लेकिन सरकार ने दोनों भर्तियों में नियुक्ति नहीं दी।
Published on:
29 Nov 2019 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
