8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहपुरा में सरकारी स्कूल की 11वीं की छात्रा कोरोना पॉजिटिव, स्कूल प्रशासन ने पूरी क्लास की छुट्टी की

-स्कूल प्रशासन ने पूरी क्लास की छुटटी की, क्लास के सभी 41 बच्चों के सैंपल लिए   -ब्लॉक में दो दिन में 3 जने कोरोना पॉजिटिव मिले   -कोरोना संक्रमित व दोनों के परिजनों को होम क्वारंटीन किया  

2 min read
Google source verification
शाहपुरा में सरकारी स्कूल की 11वीं की छात्रा कोरोना पॉजिटिव, स्कूल प्रशासन ने पूरी क्लास की छुट्टी की

शाहपुरा में सरकारी स्कूल की 11वीं की छात्रा कोरोना पॉजिटिव, स्कूल प्रशासन ने पूरी क्लास की छुट्टी की

शाहपुरा।

जयपुर शहर में लगातार हो रहे कोरोना विस्फोट के बीच अब कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्र में भी पैर पसारने लगा है। शाहपुरा ब्लॉक में 5 माह बाद बुधवार को कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद दूसरे दिन गुरुवार को भी ब्लॉक के साईवाड़ में सरकारी स्कूल की 11वीं की छात्रा और गांव निवासी एक युवक सहित ब्लॉक में दो जने कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

सरकारी स्कूल में अध्ययनरत छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्कूल में हडक़म्प मच गया। रिपोर्ट की सूचना मिलते ही संक्रमण नहीं फैले इसको लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रा की पूरी क्लास की छुटटी कर बच्चों को घर भेज दिया। जबकि मौके पर पहुंची चिकित्सा टीम ने 11वीं कक्षा के सभी 41 बच्चों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। ताकि स्थित का पता चल सके। इसके अलावा साईवाड़ निवासी एक 28 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है।

बीसीएमएचओ शाहपुरा डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि साईवाड़ स्कूल में दो दिन पहले वैक्सीनेशन शिविर के दौरान रेंडम सैंपलिंग की थी। उस दौरान उक्त छात्रा ने भी सैंपल दिया था। जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर मौके पर पहुंची चिकित्सा टीम ने छात्रा की क्लास के सभी ४१ विद्यार्थियों और उसके संपर्क में आए परिजनों के सैंपल लिए है।

इसके अलावा साईवाड़ गांव निवासी एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है। टीम ने उसके परिजनों के भी सैंपल लिए हैं। बीसीएमएचओ ने बताया कि दोनों पॉजिटिव और उनके परिजनों को होम क्वारंटीन कर कोरोना गाइड लाइन की पालना के लिए जागरुक किया गया।

साईवाड़ में 45 सहित ब्लॉक में 78 जनों के सैंपल लिए

बीसीएमएचओ ने बताया कि साईवाड़ में दो जनों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्कूल और दोनों के परिजनों सहित गांव में 45 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। इसके अलावा ब्लॉक में अन्य स्थानों पर भी चिकित्सा टीमों ने सैंपलिंग की है। ब्लॉक में कुल 78 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर भिजवाया है।