नरैना (जयपुर)। जीवन को सफल बनाने के लिए राम का नाम श्रेष्ठ है। सतयुग के चरणों में सिर रखकर राम नाम जपने से प्राणी भवसागर से पार हो जाता है। यह उद्गार दादू पीठाधीश्वर गोपाल दास महाराज ने सुबह व्यक्त किए। दादू पीठाधीश्वर ने दादू वाणी को दंडवत प्रणाम कर दादू मंदिर से शोभायात्रा को रवाना किया। खंडेतों ने करतब दिखाए तो लोग हैरान रह गए। दादू वाणी व दादू पीठाधीश्वर गोपाल दास महाराज की शोभायात्रा दादू मंदिर से प्रारंभ होकर जयतराम सत्संग भवन, खाक चौक पहुंची, जहां नागा साधु महंतों ने महाआरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

महाआरती के किए दर्शन….
इसके बाद शोभायात्रा त्रिपोलिया गेट, आजाद चौक होते हुए बड़े जैन मंदिर, सुभाष चौक होते हुए पुनः दादू मठ पहुंची। जहां दादू दयाल महाराज की छतरी पर महाआरती की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने महाआरती कर दर्शन किए। इसके बाद दादू पीठाधीश्वर निवास बारहदरी में श्रद्धालुओं ने जात ज़डूले उतारे। तोपों की सलामी के साथ दादू पीठाधीश्वर गोपाल दास महाराज को चातुर्मास निमंत्रण दिया गया। दिनभर दादू मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। शाम को पंगत मैदान में सोखिया परिवार द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने दादू पीठाधीश्वर के साथ पंगत प्रसादी ग्रहण की। दूदू विधायक बाबूलाल नागर ने भी दादू मेले में पहुंचकर दादू पीठाधीश्वर से आशीर्वाद लिया।

यह रहे मौजूद….
युवा नेता डीडी कुमावत, आजाद चौक व्यापार मंडल अध्यक्ष ताराचंद सोनी, सुभाष चौक व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गोधा, बस स्टैण्ड व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पंसस ब्रह्मप्रकाश स्वामी, रामप्रकाश शर्मा, नरैना भाजपा मंडल अध्यक्ष नटवर पारीक, नरैना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल जाट, कांग्रेसी नेता नाथूलाल टांक, भाजपा नेता रूपचंद लाटा, सुनील पारीक, रामप्रसाद वैष्णव, सुरेश नामा, धनजी व्यास, ओमप्रकाश पारीक मुकेश टांक, संजय टांक, सुरेंद्र पारीक, छीतर जाट, गोपाल व्यास, राजकिशोर तेला मौजूद रहे।
