5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच होटलों में 20 लाख की बिजली चोरी पकड़ी, एक विधायक के परिवार का है एक होटल

कनेक्शन काटे, मीटर जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Arun Sharma

•

Updated: 6 Jan 2020, 9:43 PM IST

पांच होटलों में 20 लाख की बिजली चोरी पकड़ी, एक विधायक के परिवार का है एक होटल

पांच होटलों में 20 लाख की बिजली चोरी पकड़ी, एक विधायक के परिवार का है एक होटल


कोटपूतली. जयपुर डिस्कॉम के विद्युत चोरी निरोधक दस्ते ने सोमवार को जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर दबिश देकर पांच होटलों पर धड़ल्ले से हो रही बिजली चोरी पकड़ी। एईएन प्रियंका बारिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पकड़े गए मामलों में कुल करीब 20 लाख रुपए की वीसीआर भरकर आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं। पांचों आरेापियों के कनेक्शन काटकर मीटर जब्त कर लिए गए हैं।

भूमिगत जुगाड़ से चोरी
एईएन ने बताया कि होटल तवा, लिली, नीलकंठ ढाबा, हाईवे प्राइम एवं हाईवे बालाजी पर औचक जांच अभियान के दौरान बिजली चोरी के हैरान कर देने वाले तरीके सामने आए। आरोपियों ने ट्रांसफार्मर व पोल से अतिरिक्त सर्विस लाइन जोडक़र उसे भूमिगत बिछा रखा था और बड़े पैमाने पर चोरी किया जाना सामने आया। यही नहीं, छानबीन में मीटर जले होने के बावजूद धड़ल्ले से बिजली का अवैध उपभोग किए जाने की भी पुष्टि हुई है। आरोपियों द्वारा वीसीआर की राशि 7 दिवस में जमा नहीं कराने पर उनके खिलाफ विद्युत थाने में एफआईआर दर्ज करवाकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।


विधायक का है एक होटल
राजमार्ग पर स्थित एक होटल एक विधायक की पत्नी के नाम से है।