बस्सी / कोटखावदा @ पत्रिका. इलाके के ग्राम रूपाहेड़ी कलां स्थित गूणी तोडा की ढाणी में सोमवार रात करीब 9 बजे बिजली की 11 केवी लाइन का करंट करीब आधा दर्जन मकानों में दौड़ गया, इससे कई एक किशोरी व एक किशोरी झुलस गया। इनमें एक किशोर दुल्लाराम की तो इलाज के दौरान मंगलवार को मौत भी हो गई। जबकि किशोरी का इलाज चल रहा है। मृतक 9 बहनों में इकलौता भाई था। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दौसा – चाकसू सड़़क मार्ग जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम रूपाहेड़ी कलां स्थित गूणी तोडा की ढाणी में सोमवार रात करीब 9 बजे बिजली की 11 केवी लाइन का करंट मकानों में दौड़ने से किशोरी हंसा(16) पुत्री रमेश सैनी व दुल्लाराम (15) पुत्र धन्नाराम सैनी बिजली के करंट से बुरी तरह झुलस गए। दोनों को कोटखावदा सीएचसी में ईलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से दुल्लाराम को गम्भीरावस्था में जयपुर रैफर कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर गुस्साए ग्रामीण सीएचसी के सामने शव को लेकर दौसा – चाकसू सड़क मार्ग परविरोध प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्टेट हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर चाकसू उपखण्डअधिकारीशिवचरण शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त सुरेन्द्र सिंह व कोटखावदा थाना प्रभारी भरत महर समेत चाकसू व शिवदासपुरा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया, लेकिन ग्रामीण कई प्रकार की शर्त रख रहे थे।
दुल्लाराम 9 बहनों में था इकलौता भाई…
कोटखावदा के रूपाहेड़ी में मकानों में दौड़े करंट के बाद जिस 16 वर्षीय किशोर दुल्लाराम की मौत हुई है, वह 9 बहनों में अकेला भाई थी। ऐसे में दुल्हाराम की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छा गया। इस घटना की जिसने भी सूचना सूनी वह हर कोई नम हो गया। इकलौते लाड़ले की मौत के बाद परिवार के हर सदस्य का हाल बेहाल था।
ट्रांसफाॅॅमर का इंस्यूलेटर खराब, आया करंट
जानकारी के अनुसार इन मकानों से करीब 500 मीटर की दूरी पर बिजली का ट्रांसफॉर्मर लग रहा था। ट्रांसफाॅर्मर पर 11 केवी का करंट आ रहा था। इंस्यूलेटर खराब होने से करंट मकानों तक पहुंच गया।