बस्सी @ पत्रिका.राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जगह – जगह पोलिंग बूथों पर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। खासकर महिलाओं में अधिक उत्साह देखा जा रहा है।
महिलाएं रंग बिरंगे परिधान पहन कर पोलिंग बूथों पर आ रही है। सुबह से ही मतदान बूथों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया। महिला व पुरुषों के लिए वोटिंग की अलग – अलग व्यवस्थाएं की गई।