31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी : पहले आबकारी थाना नजर आता था शराब का गोदाम, अब मिला खुद का भवन

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया लोकार्पण : शाहपुरा की आबकारी थाना पुलिस को मिला नया भवनJaipur Rural Bassi-Kotputli-Shahpura Patrika
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Satya prakash Sharma

•

Updated: 15 Jul 2018, 11:52 PM IST

excise-department-news-in-shahpura

खुशखबरी : पहले आबकारी थाना नजर आता था शराब का गोदाम, अब मिला खुद का भवन

शाहपुरा (जयपुर)। लम्बे समय से किराए के भवन में संचालित शाहपुरा की आबकारी थाना पुलिस को अब बारिश में टपकती छत और जगह की कमी से निजात मिल गई है। थाना पुलिस को शाहपुरा के शील की जोहड़ी में खुद का नया भवन मिल गया है। पंचायत समिति के पीछे शील जोहड़ी में करीब एक करोड़ की लागत से नव निर्मित आबकारी पुलिस के नए भवन का विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया।

यह भी पढ़े :कोटपूतली की आवाज : चौपाल में लगी समस्याओं की झडी

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह, जयपुर ग्रामीण जोन के आबकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह शेखावत, जिला आबकारी अधिकारी रेखा माथुर, आरपीएस सहायक आबकारी अधिकारी रामचन्द्र सिंह, जयपुर शहर आबकारी अधिकारी प्रधुम्न सिंह एवं आबकारी निरीक्षक विक्रम सिंह समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

यह भी पढ़े : स्वच्छ भारत का सपना कैसे हो पूरा : दूसरों को नसीहत, स्वयं भूले नियम कायदे

अब सिर्फ एक सरकारी कार्यालय किराए के भवन में
समारोह में विधान सभा उपाध्यक्ष ने कहा कि डीटीओ कार्यालय को छोड़कर शाहपुरा क्षेत्र में अब एक भी सरकारी कार्यालय किराए के भवन में नहीं है। पहले किराए के भवनों में संचालित सरकारी कार्यालयों को स्वयं के भवन उपलब्ध कराने के साथ ही प्राथमिकता से सभी कार्यालयों में भौतिक संसाधन भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब एकमात्र डीटीओ कार्यालय किराए के भवन में संचालित है, उसे भी शीघ्र ही यहां स्वयं के भवन में लाया जाएगा।

यह भी पढ़े :24 घंटे में हटाएं माधोवेणी नदी बहाव क्षेत्र से अतिक्रमण

चहुमुंखी विकास का भी भरोसा दिलाया
डिप्टी स्पीकर ने लोगों को क्षेत्र के चहुमुंखी विकास का भी भरोसा दिलाया। संचालन विकास अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने किया। उल्लेखनीय है कि आबकारी थाना लम्बे समय से किराए के भवन में संचालित था। जगह की कमी के अभाव में थाना कम और शराब का गोदाम अधिक नजर आता था। अब स्वयं का बड़ा भवन बनने से समस्या से निजात मिलेगी।