28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ChunoSahi अभियान: सही चुनाव के लिए प्रेरित करती फिल्म

फिल्म की शुरुआत एक राजनेता के भाषण से होती है, जिनके शब्द नदी की तरह बह रहे हैं और कई लम्बे-लम्बे वादे करते हैं। जैसे सात सितारा अस्पताल, रोबोट के माध्यम से सफाई-पढाई और बिना गड्ढों के चाँद तक चिकनी सड़क बनाने जैसे वादे जनता से करते नज़र आते है। अक्सर राजनीति में बयानबाजी खूब चलती है। फिल्म में नेताओं के बड़े-बड़े आश्वासनों और जनता की अनदेखी, मूलभूत जरूरतों के बीच द्वंद पर प्रकाश डालने के लिए चतुराई से हास्य का उपयोग किया गया है।

2 min read
Google source verification
सही चुनाव के लिए प्रेरित करती फिल्म, चलाया ChunoSahi अभियान

सही चुनाव के लिए प्रेरित करती फिल्म, चलाया ChunoSahi अभियान

जयपुर। चुनावी वादों का सफ़र शुरू हो चुका है। हर तरफ इलेक्शन का शोर है, जिसे देखो वही पॉलिटिक्स की बातें कर रहा है। किसकी सरकार बनेगी? कौन होगा पार्टी का प्रमुख चेहरा? ऐसे में नेता भी पीछे नहीं रहते। अपने बड़बोले बयानों से जनता को लुभाने की पूरी कोशिश करते हैं।

यह है अभियान

इसी चुनावी महासंग्राम में बैल कोल्हू कच्ची घानी भी जुड़ गया है विशेष मुद्दे के साथ। देश का लोकप्रिय कच्ची घानी ब्रांड बैल कोल्हू ने #ChunoSahi अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को सही चुनाव के लिए जागरूक करना है। #चुनो_सही अभियान के अंतर्गत ब्रांड ने डिजिटल फिल्म पेश की है। हंसी-मजाक और सोचने पर मजबूर करने वाले संवाद के साथ बुनी गई कहानी जनता को सही चुनाव के लिए प्रेरित करती है, क्योंकि आज उपभोक्ता अब सक्रिय रूप से उन ब्रांडों के साथ जुड़ रहे हैं, जो उनके मूल्यों के अनुरूप हैं और सामाजिक कल्याण में सकारात्मक योगदान देते हैं।

विचारों को झकझोरने वाला अभियान

फिल्म की शुरुआत एक राजनेता के भाषण से होती है, जिनके शब्द नदी की तरह बह रहे हैं और कई लम्बे-लम्बे वादे करते हैं। जैसे सात सितारा अस्पताल, रोबोट के माध्यम से सफाई-पढाई और बिना गड्ढों के चाँद तक चिकनी सड़क बनाने जैसे वादे जनता से करते नज़र आते है। अक्सर राजनीति में बयानबाजी खूब चलती है। फिल्म में नेताओं के बड़े-बड़े आश्वासनों और जनता की अनदेखी, मूलभूत जरूरतों के बीच द्वंद पर प्रकाश डालने के लिए चतुराई से हास्य का उपयोग किया गया है।

मतदाताओं से यह आग्रह करता अभियान

कहानी का समापन एक शक्तिशाली कथन है- ‘’आपको लुभाने के लिए नेता जी की जुबान तेल की तरह फिसलेगी, लेकिन आप अपने मत को मत फिसलने देना।‘’ यह अभियान मतदाताओं से यही आग्रह करता है कि जैसे वह खाना पकाने का तेल चुनते हैं सबसे सही, वैसे ही अपना नेता भी #चुनो_सही.