5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन विभाग के अधिकारियों ने की 5 आरा मशीनें सील

वन विभाग के अधिकारियों ने की 5 आरा मशीनें सील अवैध आरामशीनों पर कार्रवाई कानोता . क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को लेकर राजस्थान पत्रिका ने प्रकाशित की खबरों के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को इनके खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने बिना लाइसेंस के संचालित आरामशीनों की जांच कर सांभरिया रोड़ पर बिना लाइसेंस के संचालित पांच आरामशीनों को सील किया।

less than 1 minute read
Google source verification
वन विभाग के अधिकारियों ने की 5 आरा मशीनें सील

वन विभाग के अधिकारियों ने की 5 आरा मशीनें सील

क्षेत्रीय वनाधिकारी बस्सी सीताराम मीना ने बताया कि बस्सी उपखण्ड क्षेत्र के कानोता सहित आसपास के गांवो में अवैध रूप से कई आरा मशीनें संचालित है। इनके खिलाफ वन विभाग और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत कानोता के सांभरिया रोड़ पर संचालित आरामशीनों से की गई। यहां पांच आरामशीनों के लाइसेंस चेक किए। इनमें से किसी भी आरामशीन संचालक के पास लाइसेंस नहीं मिला। वे अवैध रूप से संचालित कर रहे थे। इस पर विभाग के कार्मिकों ने आरामशीनों को लौहे की चेन से बांध ताला लगाकर सील कर दिया। गौरतलब है कि बस्सी उपखण्ड में कई आरामशीनें बिना लाइसेंस के चल रही है। इन पर कार्रवाई नहीं होने से मनमर्जी से लोग आरा मशीनें चलाने लग जाते है। कार्रवाई होने से इन पर अंकुश लग सकेगा।

होगा मामला दर्ज...
वनाधिकारी ने बताया कि मशीन संचालकों के खिलाफ कोर्ट में चालान कर मामला दर्ज कराया जाएगा। आगे भी अभियान चलाकर क्षेत्र में आरामशीनों की जांच की जाएगी। जो आरामशीनें बिना लाइसेंस के चल रही है। उनको सील किया जाएगा। कार्यवाही के दौरान रेंज के कानोता नाका प्रभारी ओमप्रकाश यादव सहित रेंज स्टाफ मौजूद रहा।