4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणेश चतुर्थी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, सवा क्विंटल दूध से गणेशजी का किया अभिषेक, मोदकों की सजाई झांकी

घर-घर हुई प्रथम पूज्य गणपति की पूजा, श्री गणेशजी की 7 फीट ऊंची प्रतिमा की भव्य झांकी के साथ किया नगर भ्रमण -खोरी गांव में सवा क्विंटल दूध से गणेशजी का अभिषेक किया, मोदकों की सजाई झांकी

2 min read
Google source verification
गणेश चतुर्थी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, सवा क्विंटल दूध से गणेशजी का किया अभिषेक, मोदकों की सजाई झांकी

गणेश चतुर्थी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, सवा क्विंटल दूध से गणेशजी का किया अभिषेक, मोदकों की सजाई झांकी

Ganesh Chaturthi festival, anointing Ganeshji with one and a half quintals of milk, tableau decorated with modaksशाहपुरा। शाहपुरा कस्बा सहित क्षेत्र में गणेश चतुर्थी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान प्रथम पूज्य गणेशजी की घर-घर में पूजा अर्चना की गई। लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों में भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

शाहपुरा में विघ्नहर्ता फाउंडेशन के तत्वावधान में कस्बे के सेडकाबास स्थित नृसिंह मंदिर में गणेशजी की स्थापना एवं 7 फीट ऊंची मूर्ति की शोभायात्रा व नगर भ्रमण के साथ 5 दिवसीय गणेश महोत्सव का आरंभ हुआ। यहां मुम्बई से मंगवाई गई मिट्टी ये बनी गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की गई। जो कि शोभायात्रा में भी आकर्षण का केन्द्र रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को भगवान गणपति की आरती उताकर व ध्वज सौंपकर शोभायात्रा का सेडकाबास से शुभारंभ किया। शोभायात्रा से यहां से रवाना होकर कस्बे में घूमती हुई मुख्य मार्गों से निकाली गई। नगरभ्रमण व शोभायात्रा में बडी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक धुन पर नाचते गाते रवाना हुए।

इस दौरान भगवान गणपति की भव्य झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद किरण शर्मा व पूर्व जिला पार्षद फूलचंद बड़बड़वाल थे। इस अवसर पर कैलाश खंडेलवाल, पार्षद रोशन बागड़ी, मंडल अध्यक्ष महेश मित्तल, भाजपा महामंत्री मदन सैनी, भगवान सिंह, राम अवतार चावला, महेश पारीक, केशव अलग, विघ्नहर्ता फाउंडेशन के पप्पू प्रजापत, महावीर प्रजापति, पिंटू सेन, रवि प्रजापत, मनीष प्रजापत, प्रहलाद प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत, श्रवण, जयराम, अशोक नैनावत, छोटू राम, हरि, हनुमान सहाय, प्रमोद, कैलाश शर्मा, सरदारमल मेहरा, कमलेश, जगदीश एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फाउंडेशन की ओर से 5 दिन में विभिन्न आयोजन होंगे। गुरुवार को गणेशजी की आरती, वृक्ष मित्र कार्यक्रम, बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गणेश भजनामृत बेला, शुक्रवार को आरती, निशुल्क चिकित्सा व जांच शिविर व सांस्कृतिक कार्यक्रम, शनिवार को गणेशजी की आरती, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कोरोना वॉरियर्स व अतिथियों का सम्मान और रविवार को शोभायात्रा के बाद तमियां में श्री गणेशजी का विसर्जन किया जाएगा।


खोरी में सवा क्विंटल दूध से गणेशजी का अभिषेक किया, मोदकों की सजाई झांकी

शाहपुरा के खोरी गांव स्थित सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में बुधवार को गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां प्रथम पूज्य गणपति भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सवा किवंटल दूध से दुग्धाभिषेक किया गया और विशेष ूपजा अर्चना कर आकर्षक शृंगार किया गया।

मंदिर के पुजारी जय प्रकाश मिश्र व विजय मिश्र ने बताया कि एक दिन पहले गणेश जी महाराज के मेहंदी लगाई गई और बधाई गीत गाए गए। इसके बाद बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सवा किवंटल दूध से गणपति बप्पा का महाभिषेक कर शृंगार कर मोदकों की झांकी सजाई गई। इस दौरान भजन कीर्तन व डंके बजाकर युवाओं की टोली द्वारा गुड़ धाणी भी मांगी गई। मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालुओं ने गणेशजी के दर्शन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।