
रिसाव से गैस सिलेंडरों ने पकड़ी आग
यहां एक मैरिज गार्डन के पीछे कार्य करते हुए गैस सिलेंडर ने एकाएक आग पकड़ ली। आग सीताराम चौधरी पुत्र रामकल्याण चौधरी के घर में शादी समारोह का खाना बनाते हुए लगी। परिवार के लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन केन्द्र को दी और खुद भी इसे बुझाने के प्रयास करने लगे। सिलेंडर में से गैस का रिसाव नहीं रुका, इससे आग नहीं बुझी। फिर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
वहीं दूसरी घटना शाम को चक रोड स्थित रेलवे पुलिया के पास घटित हुई। यहां एक चाय की दुकान में सिलेंडर ने आग पकड़ ली। बूझ निवासी दुकानदार विनोद कुमार पुत्र रामदेव मीणा दुकान पर ही रहने के लिए खाना बना रहा था। तभी सिलेंडर लीकेज होने से उसने आग पकड़ ली। दुकानदार ने सिलंडर को चूल्हा समेत पास ही खाली भूमि में फेंक दिया। खाली भूमि में सिलेंडर जलता रहा। सिलेंडर की आग को देख एक बारगी लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और दमकल को फोन किया। सिलेंडर में लगी आग को देखने के लिए लोग एकत्रित हो गए। किसी ने वीडियो बनाई तो कोई फोटो खींचने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। कुछ ही देर में पहुंची दमकल ने जलते सिलेंडर पर बौछार कर आग पर काबू पाया। बाद में दमकलकर्मियों ने सिलेंडर को ठंडा करने के लिए पास ही पानी के होज में डाल दिया। दमकलकर्मी सिलेंडर को जब्त कर अपने साथ ले गए।
Published on:
10 Dec 2019 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
