RPS Transfer List : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान पुलिस सर्विस (आरपीएस) अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। तबादले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के अधिकारियों के किए गए हैं।
RPS Transfer List : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान पुलिस सर्विस (आरपीएस) अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। तबादले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के अधिकारियों के किए गए हैं। तबादला आदेश गृह (ग्रुप 1) विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। कुछ अधिकारियों के जिले बदले गए हैं, तो किसी को नई दिल्ली भेजा गया है।
किसे कहां मिली तैनाती
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार :
-श्याम लाल मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन के पद पर भेजा गया है।
-ओमप्रकाश किलानिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी रतनगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बयाना (भरतपुर) के पद पर भेजा गया है।
-राजकमल मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी नई दिल्ली भेजा गया है।
-नरेंद्र सिंह मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी नई दिल्ली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी जयपुर के पद पर लगाया गया है।
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को अपने वर्तमान पद से बिना विलंब के कार्यमुक्त होकर और बिना कार्यग्रहण काल का उपभोग किए, नवीन पद पर कार्यग्रहण कर इसकी रिपोर्ट विभाग को home.police@rajasthan.gov.in ई-मेल करनी होगी।