
1644 उम्मीदवार हैं मैदान में 318 तो बिना चुनाव लड़े ही जीत गए
जयपुर। जयपुर जिले की गोविन्दगढ़ एवं सांगानेर पंचायत समिति की कुल 80 ग्राम पंचायतों में पंच—सरपंचों के चुनाव 22 जनवरी को होने हैं। इन ग्राम पंचायतों में कुल 1644 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन इनमें 318 तो बिना चुनाव लड़े ही निर्विरोध पंच बन गए।
इन चुनाव की तैयारियों का राज्य निर्वाचन आयोग की पर्यवेक्षक डॉ.वीना प्रधान ने सोमवार ने की जानकारी ली। इन पंचायत समितियों में 22 जनवरी को पंच—सरपंच के लिए मतदान होगा। पर्यवेक्षक ने सुगम एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए की व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ.जोगाराम के अनुसार, दोनों पंचायत समिति की 80 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बुधवार को गोविन्दगढ़ की 49 एवं सांगानेर पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं मतदान दल मंगलवार को भवानी निकेतन महिला महाविद्यालय रवाना होंगे।
गोविन्दगढ़ पंचायत समिति में कुल वार्ड: 607
मतदान केन्द्रों की संख्या : 252
सांगानेर पंचायत समिति में कुल वार्ड: 347
मतदान केन्द्र : 139
दोनों पंचायत समितियों में सरपंच उम्मीदवार: 609
गोविन्दगढ़ में सरपंच उम्मीदवार: 439
सांगानेर में सरपंच उम्मीदवार: 170
गोविन्दगढ़ में 180 पंच निर्विरोध
गोविन्दगढ़ पंचायत समिति की 49 ग्राम पंचायतों के कुल 607 वार्ड में से 180 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। यहां कुल 1122 उम्मीदवार मैदान में हैं।
सांगानेर में 138 पंच निर्विरोध
इसी प्रकार सांगानेर की 31 ग्राम पंचायतों के 347 वार्डाें में 138 निर्विरोध हैं। यहां कुल 522 वार्ड पंच उम्मीदवार मैदान में हैं। सांगानेर पंचायत समिति के दो वार्ड रिक्त हैं।
Published on:
20 Jan 2020, 8:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.