
पुलिस नाकाबंदी में हवाला के 57 लाख रुपए लेकर जा रहे थे तीन ज्वैलर्स, धरे गए
जयपुर/ शिवदासपुरा/बाड़ापदमपुरा ञ्च पत्रिका. थाना इलाके में चंदलाई-बरखेड़ा टोल प्लाजा से पुलिस को देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जयपुर से कोटा ले जाते हवाले के 57 लाख रुपए बरामद कर तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी इंद्राज मरोडिया ने बताया की माणक चौक थाना प्रभारी की सूचना पर देर रात चंदलाई बरखेड़ा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जयपुर से हवाले का पैसा कोटा ले जाते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया। यह तीनों एक कार में सवार होकर कोटा जा रहे थे।
2 हजार, 500 के नोट
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अनिल गुप्ता (40) पुत्र दयानिधि गुप्ता निवासी कोटा, महेंद्र शर्मा (34) पुत्र ब्रजनाथ शर्मा निवासी कोटा और गिर्राज शर्मा पुत्र इंद्र कुमार शर्मा निवासी कोटा को गिरफ्तार किया है। यह तीनों कोटा में ज्वैलरी का व्यवसाय करते हैं। पुलिस ने इनसे 2 हजार के 2362 नोट, 500 के 1912 नोट और 200 के 100 नोट सहित करीब 57 लाख रुपए बरामद किए है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
अवैध तरीके का पैसे लेने देने का
हवाला, धन-हस्तान्तरण की एक अवैध एवं अनौपचारिक प्रणाली है। यह धन लेने-देने वाले दलालों के एक बहुत बड़े नेटवर्क के रूप में काम करती है।
Published on:
7 Jan 2020, 8:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.