16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

ट्रांसफॉर्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए जेईएन को थाने में बैठाया, अभद्रता व धक्का- मुक्की

बस्सी. ट्रांसफॉर्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए विद्युत निगम के उपखण्ड बांसखोह के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार मीना को मंगलवार दोपहर थाने में तैनात ड्यूटी ऑफिसर (डीओ) ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय अभद्रता व धक्का-मुक्की कर करीब एक घंटे तक थाने में बैठाए रखा। सूचना के बाद विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता देवेन्द्र […]

Google source verification

बस्सी. ट्रांसफॉर्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए विद्युत निगम के उपखण्ड बांसखोह के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार मीना को मंगलवार दोपहर थाने में तैनात ड्यूटी ऑफिसर (डीओ) ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय अभद्रता व धक्का-मुक्की कर करीब एक घंटे तक थाने में बैठाए रखा। सूचना के बाद विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता देवेन्द्र कुमार शर्मा एवं सहायक अभियंता समेत कई अधिकारी थाने पहुंचे तब जाकर पुलिस ने जेईएन को छोड़ा

। कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार मीना ने बताया कि उनके इलाके में पिछले दिनों ट्रांसफॉर्मर की चोरी की दो वारदात हुई थी। चोरी हुए ट्रांसफॉर्मर की जगह नया ट्रांसफॉर्मर तभी आवंटित होता है, जब उसकी चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज हो जाती है। ऐसे में वे ट्रांसफॉर्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे, लेकिन ड्यूटी अधिकारी एक सब इंस्पेक्टर ने उन पर आरोप लगाया कि निगम वाले ही चोरियां करवाते हैं और उनके साथ गाली गलौज कर धक्का-मुक्की कर उनको थाने में बिठा दिया। बाद में निगम के वरिष्ठ अभियंता आए तब जाकर कनिष्ठ अभियंता को छोड़ा। इस सम्बन्ध में विद्युत निगम के सहायक अभियंता खण्ड बांसखोह अंकित ने थाना प्रभारी अभिजीत पाटिल को रिपोर्ट देकर कनिष्ठ अभियंता के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही मिलता है नया ट्रांसफॉर्मर विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि जब भी चोर ट्रांसफॉर्मर से ऑयल व कॉपर चोरी कर ले जाते है, उसके बाद उनको स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ती है, उसके बाद उनको डिस्कॉम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजनी पड़ती है, इसके बाद ही उपभोक्ता को नया ट्रांसफॉर्मर आवंटित होता है। थाने पर पहुंचे निगमकर्मी, जताया रोष कनिष्ठ अभियंता के साथ पुलिस थाने में अभद्रता करने एवं बिठाने की सूचना पर बस्सी व बांसखोह में कार्यरत विद्युत निगमकर्मी थाने आ गए। उन्होंने पुलिस के इस रवैये पर रोष प्रकट किया और थाना प्रभारी को जेईएन के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट भी सौंपी। (कासं.)

इनका कहना है… – कनिष्ठ अभियंता रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे, उल्टे वे ही पुलिस पर चोरियां कराने के आरोप लगाने लगे। रिपोर्ट पर पुलिस कार्रवाई भी लिख दी थी। उनके साथ कोई अभद्रता नहीं की। मनोज कुमार, ड्यूटी ऑफिसर थाना बस्सी

– इस मामले को लेकर विद्युत निगमकर्मी उनके पास आए थे। इससे पहले उन्होंने समझाइश कर मामले को शांत कर दिया था। ऐसी कोई बात नहीं है। – अभिजीत पाटिल, थाना प्रभारी, बस्सी