बस्सी . जमवारामगढ़ थाना इलाके के बूज -मानोता इलाके के गोठ की पट्टी में प्रधान की ढाणी में शनिवार रात को चोरी कीवारदात हो गई। इसमें चार सूने मकान से लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए।
इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने एवं चाेरी की वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर रविवार सुबह ग्राम गोठ में नकटीघाटी नायला सड़क मार्ग पत्थर डालकर किया जाम। सूचना पर पहुंची जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर मार्ग खुलवाया। जाम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को यातायात की सुविधाओं में व्यवधान का सामना करना पड़ा।