
खाटूश्यामजी के गूंजे जयकारे, पदयात्रियों की सेवा में जुटे सेवादार
शाहपुरा/आंतेला। खाटूश्यामजी की पदयात्राएं शुरू होने के साथ ही इलाके में समाजसेवी लोग भी पदयात्रियों की सेवा में जुट गए हैं। यहां जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग सहित क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर खाटू श्यामजी जाने वाले पदयात्रियों का तांता लगा हुआ है। पदयात्रियों के जत्थे गाजे बाजे के साथ नाचते गाते नजर आ रहे हैं। पदयात्राओं के साथ श्याम जी की आकर्षक झांकियां भी सजा रखी है। पदयात्राओं के चलते इलाके में चहुंओर बाबा श्याम के जयकारों की गूंज रही।
वहीं, श्याम भक्तों की सेवा में राजमार्ग व अन्य सडक़ मार्गों पर जगह जगह समाजसेवी लोग भी जुट गए हैं। ताकि श्याम भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। दानदाताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं ने ढ़ाणी गैसकान सहित कई जगह विश्राम स्थल बनाकर सेवादार यहां से गुजरने वाले पदयात्रियों की मान मनुहार मे जुटे हुए हैं।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रोशनलाल सैनी ने बताया कि सेवादार शीतलमय पेय, नाश्ता, भोजन आदि की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। कोटपूतली श्रीश्याम सेवा समिति के तत्वावधान में ढाणी गैसकान स्थित विश्राम स्थल पर मेलनर्स छाजुलाल सैनी, हरीशंकर, दिनेश, रामप्रकाश बंसल, महेश, कैलाश, प्रमोद, धीरज, सायरसिंह, राजेश, सत्यनारायण, पिंटू सहित दो दर्जन सेवादार यहां से गुजरने वाले पदयात्रियों के जलपान, विश्राम, चिकित्सा सुविधाओं आदि की व्यवस्था कर मान मनुहार मे जुटे हैं। इधर, कैरली सरपंच रामजीलाल यादव ने बताया कि आंतेला बस स्टैंड पर वार्ड पंच दीनाराम मीणा के नेतृत्व में श्याम पदयात्रियों की सेवा में सेवादार जुटे हुए हैं।
शाहपुरा से खाटू श्यामजी के लिए पदयात्रा रवाना
शाहपुरा। कस्बे के वार्ड नंबर 18 स्थित मोहल्ला बाछड़ी व गंगा मार्केट से खाटू श्याम बाबा के लिए पदयात्रा रवाना हुई। यहां से पूजा अर्चना के बाद पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्री श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। सामाजिक संस्था शाहपुरा विकास मंच के अध्यक्ष राजेश मंडोवरा व पूर्व पार्षद शारदा राजेश मंडोवरा ने बताया कि श्याम बाबा के लिए 51 भक्तों का जत्था हाथों में निशान लेकर श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते रवाना हुए।
इस दौरान पदयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वार्ड के विक्की सैन, अरुण मंडोवरा, रमेश नायक, राकेश धानका, शांति देवी, प्रेम देवी ने बताया कि पदयात्री गुरुवार सुबह खाटू श्यामजी के निशान चढ़ाएंगे। इस दौरान रात को भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए गायकों ने एक से बढक़र एक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान अर्चना देवी, ममता देवी, सौरव मंडोवरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Published on:
09 Mar 2022 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
