
कोटपूतली में होंगे 40 वार्ड, क्षेत्र सीमा नहीं बढ़ेगी
कोटपूतली. स्वायत शासन विभाग की ओर से निकाय चुनाव को लेकर वार्डों की सीमाओं के पुनर्गठन की अधिसूचना के साथ ही राजनीतिक गलियारों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। यहां के पालिका में 10 नए वार्डों का गठन होगा। इससे यहां वार्ड 30 से बढ़कर 40 हो जाएंगे। यहां अभी भाजपा के महेन्द्र सैनी पालिका अध्यक्ष है। पालिका बोर्ड में कांग्रेस के 4 भाजपा के 7 व 19 पार्षद निर्दलीय है। मौजूदा वार्ड 2011 की जनसंख्या के अनुसार है, लेकिन अब बढ़ी हुई जनसंख्या के आधार पर वार्डो का पुनर्गठन होगा।
नहीं बढ़ेगी नपा की सीमा
अधिसूचना के बाद यह माना जा रहा है कि वार्ड 30 से बढ़कर 40 हो जाएंगे, लेकिन पालिका सीमा में बढ़ोतरी नहीं होगी और नए क्षेत्र के अलावा आसपास की ग्राम पंचायतों के गांवों को शामिल नहीं किया जाएगा। अभी जो 30 वार्ड है। इनका विभाजन कर नए 40 वार्ड बनाए जाएंगे। नए वार्डों का गठन होने पर एक वार्ड में मतदाताओं की संख्या एक हजार से कम हो सकती है। नए वार्डो के गठन के प्रस्ताव के लिए पालिका ईओ को अधिकृत किया गया है। दो हजार से अधिक की जनसंख्या वाले वार्डों को विभाजित किया जा सकता है। इन प्रस्तावों पर 5 जुलाई से 15 जुलाई तक दावे व आपत्तियां ली जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण 23 जुलाई से 6 अगस्त तक होगा। राज्य सरकार की अनुमति से अन्तिम प्रकाशन 7 से 19 अगस्त के बीच होगा।
कोटपूतली नगरपालिका में वार्डो का गणित
वार्ड संख्या -पार्षद - जनसंख्या
01 आशादेवी 1899 16 सुन्दर सैनी 1081
02 मनोज कुमार 2052 17 गुलाब सैनी 1437
03 दीपा देवी 2110 18 सीमा मीणा 1421
04 विजय सैनी 2019 19 रेखा सैनी 1451
05 बलेसिंह 1683 20 रामावतार 1071
06 सुनीता देवी 2327 21 बुद्धराम 954
07 राजकुमार 2328 22 रामकरण 1114
08 कृपादेवी 1159 23 सुमित्रा 1044
09 रामचन्द्र 987 24 मौती गौड़ 2523
10 महेन्द्र सैनी 1751 25 सुमनदेवी 1802
11 खामोश देवी 1706 26 राजेन्द्र मीणा 2525
12 बिंटू कुमार 2345 27 मनोज 1419
13 सुमन सैनी 1041 28 उमेशबाला 1546
14 प्रकाश सैनी 1482 29 प्रहलाद 1546
15 सुरेन्द्र कुमार 939 30 मुकेश शर्मा 2481
वार्ड 26 में सबसे अधिक जनसंख्या
2011 की जनगणना के अनुसार वार्ड 26 में सबसे अधिक जनसंख्या 2525 है, जबकि वार्ड वार्ड 15 में सबसे कम 939 की जनसंख्या है। इसके अलावा वार्ड 9 में एक हजार से कम 987 व वार्ड 21 में 954 जनसंख्या है। इसी तरह 2500 से अधिक जनसंख्या वाले वार्डों में 26 के अलावा वार्ड 24 शामिल है।
अध्यक्ष होगा प्रत्यक्ष चुनाव
पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी ने बताया कि इस बार पालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधा होगा। वार्ड पार्षदों का चुनाव पहले की तरह ही होगा। इन दोनों पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी जिला मुख्यालय पर निकाली जाएगी। पिछली बार वार्ड पार्षदों ने अध्यक्ष का चुनाव किया था। इस बार मतदाता मतदान के जरिए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे
सीमा विस्तार की मांग
पालिका अध्यक्ष महेन्द्र सैनी व भाजपा नेता मुकेश गोयल ने नए वार्डो के गठन के दौरान सीमा विस्तार की बात कही है। इनका कहना है कि शहर से सटे ग्रामीण इलाकों को पालिका सीमा में शामिल करने से इनमे सफाई व रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं में इजाफा हो सकता है। पुनर्गठन में अमाई, सुन्दरपुरा ग्राम पंचायत से जुड़ी ढाणियों के अलावा सूरदासवाली व झमेलावाली ढाणी को शामिल किया जा सकता है। (नि.सं.)
इनका कहना है
राज्य सरकार की अधिसूचना के आधार पर पालिका क्षेत्र में नए वार्डों के गठन की कवायद शुरू की गई है। नए वार्डों के प्रस्ताव तैयार कर इन पर दावे आपत्तियां लेने के बाद अनुमोदन के लिए सरकार को भेजे जाएंगे।
श्वेता असवाल, पालिका ईओ, कोटपूतली
Published on:
20 Jun 2019 11:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
