5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रफ्तार पर नियंत्रण नहीं हाने से पलटी लोडिंग जीप

रफ्तार पर नियंत्रण नहीं हाने से पलटी लोडिंग जीप कार्रवाई के नाम पर पुलिस कर रही खानापूर्ति मनोहरपुर दौसा हाइवे की घटना गठवाड़ी . मनोहरपुर दौसा नेशनल हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। तेज रफ्तार की वजह से हाइवे पर अब तक 5० से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बाद भी ना तो वाहन चालक सबक ले रहे और ना ही पुलिस सख्ती करती दिखाई दे रही है। हाइवे पर ऐसा ही मामला मंगलवार को देखा गया।  

2 min read
Google source verification
रफ्तार पर नियंत्रण नहीं हाने से पलटी लोडिंग जीप

रफ्तार पर नियंत्रण नहीं हाने से पलटी लोडिंग जीप

यहां चिलपली मोड़ के समीप सुबह करीब 5 बजे चारे से ओवरलोड भरी लोडिंग जीप तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि घटना के समय वाहन के आस पास कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। हालांकि इस घटना में जीप चालक घायल हो गया। जिसे अन्य वाहन चालकों ने निजी वाहन की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार लोडिंग जीप ओवरलोड चारा भरकर दौसा से मनोहरपुर की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार होने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जीप में भरा चारा हाइवे पर बिखर गया। घटना के बाद आगे पीछे चल रहे वाहन चालकों में हडकंप मच गया। उनके वाहन भी रफ्तार से होने से उन्होंने सूझबूझ से वाहनों को रोक लिया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद हाइवे पर करीब आधा घंटे यातायात बाधित रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हाइवे पेट्रोलिंग कर्मियों ने के्रन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे रायसर चौकी पुलिसकर्मियों ने भी घटना की जानकारी ली। बाद में यातायात सुचारु करवाया।

नहीं होती प्रभावी कार्रवाई...
ग्रामीणों ने बताया कि हाइवे पर दुर्घटना के बाद पुलिस कार्रवाई करने का हो हल्ला करती है, लेकिन बाद में हालात जस के तस हो जाते है। लोगों ने बताया कि मनोहरपुर दौसा हाइवे से ओवरलोड वाहन तेज रफ्तार में गुजरते है। पुलिस इन वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है। कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करती है । ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले हाइवे पर 6 दिन में पांच जनों की मौत होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई थी, लेकिन अब हाइवे से पुलिस नदारद है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर करवाई की मांग की है।