9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

शौर्य की अमर गाथा के लिए विश्व प्रसिद्ध है माधोगढ किला

राजस्थान दिवस पर विशेष: हेरिटेज होटल बनने के बाद बदला स्वरूप

Google source verification

तूंगा (बस्सी ) . जयपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर पंचायत समिति तूंगा की ग्राम पंचायत माधोगढ़ शौर्य की अमर गाथा के लिए विश्व प्रसिद्ध है।पहाड़ी पर बने माधोगढ़ किले से जयपुर के शासक महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने 28 जुलाई 1787 को राजपूतों और मराठों के मध्य लड़े गए इतिहास के प्रसिद्ध तूंगा के युद्ध में मराठा सरदार महादजी सिंधिया को शिकस्त दी थी। इस किले में 18 कमरे हैं जिसमें वर्तमान में हेरिटेज होटल अस्तित्व में आ चुका है। जिसमें देश-विदेश के पर्यटक घूमने आते है।


माधोगढ़ किले का निर्माण महाराजा माधो सिंह प्रथम ने करवाया था। यह किला 14 बीघा भूमि में फैले पहाड़ पर बना हुआ है। जिसमें भौमियांजी, भैंरुजी और माताजी का मंदिर बना हुआ है। किले में पांच अंदरुनी और दो बाहरी बुर्ज हैं। किले के दो तरफ गहरी खाई बनी हुई जो सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां बने गणेश पोल, हनुमान पोल, भीमपोल, पग पापड़ा पोल का अपना-अलग आकर्षण दिखाई देता है। वर्षा के पानी को एकत्रित करने के लिए पूर्ण वैज्ञानिक पद्धति से निर्मित टाका अपने आप में बेजोड़ है। 15 फीट चौड़ा 25 फीट लंबा और 20 फीट गहरा टाका वर्षा के पानी को एकत्रित करके किले में रहने वालों को वर्ष भर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराता था। किले में बाहरी आक्रमणकारियों के घुसने पर सुरक्षित बाहर निकलने के लिए सुरंग बनी हुई है। जिसकी लंबाई 1000 मीटर है। इस किले में चार चौक और एक बारहदरी है। जिसमें यहां के शासक अपनी सार्वजनिक सभाओं का आयोजन कर जनता की फरियाद सुनते थे।


इस किले में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय अभिनीत इतिहास आधारित फिल्म अकबर जोधा और संजय दत्त अभिनीत पानीपत की शूटिंग हुई थी। जिसके बाद यह किला एक बार फिर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर गया है।शिक्षा, हस्त कला के क्षेत्र में अग्रणीय : ग्राम पंचायत माधोगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है। वहीं हस्त कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। माधोगढ़ में खादी समिति भी स्थापित है।


ग्राम पंचायत विकास के लिए प्रतिबद्ध : ग्राम पंचायत प्रशासन माधोगढ़ भी पंचायत क्षेत्र में विकास के कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत माधोगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने के बाद हर घर नल योजना से प्रत्येक घर में शुद्ध पानी पहुंचेगा। वहीं चिरंजीवी योजना को लागू करने में भी बस्सी उपखंड क्षेत्र में माधोगढ़ प्रथम स्थान पर रहा था। ग्रामीणों को पट्टे वितरण करने में भी माधोगढ़ ने प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया था। पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के कार्यो से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। पंचायत परीक्षेत्र में नवीन टाइल्स रोड, सीसी सड़कों का काम भी जारी है।


जोधा अकबर व पानीपत फिल्मों की हुई थी शूटिंग : 28 जुलाई 1787 को हुआ था तूंगा का युद्ध, फिल्म अकबर जोधा और पानीपत की हो चुकी है किले में शूटिंगशौर्य की अमर गाथा के लिए प्रसिद्ध ‘माधोगढ़’ किला, देश-विदेश में मिली पहचान