1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक माह पहले शादी, पति की मौत से पत्नी निडाल

दूसरे घायल की हुई थी छह माह पहले शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Surendra Singh

•

Updated: 16 Jul 2020, 11:17 PM IST

एक माह पहले शादी, पति की मौत से पत्नी निडाल

एक माह पहले शादी, पति की मौत से पत्नी निडाल

कोटपूतली/पावटा. जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर कोटपूतली में पूतली कट के समीप गुरुवार सुबह ट्रक व बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई व इसकी पत्नी सहित दो अन्य घायल हो गए। दंपती की एक माह पहले ही शादी हुई थी। पति की मौत का समाचार सुनकर पत्नी क्षुब्ध रह गई। लोगों में चर्चा रही कि अभी दुल्हन की हाथों की मेहंदी भी सही से नहीं उतरी होगी कि नीयत ने दु:खों को पहाड़ तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हरीश शर्मा (30) पुत्र उमादत्त शर्मा निवासी पावटा की मौत हो गई। इसकी पत्नी पूजा देवी व मोहित शर्मा घायल हो गए। घायलों को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पत्नी अस्पताल में ही निडाल हो गई और रोती रही। गौरतलब है कि पूतली कट के समीप बुधवार को भी बाइक व ट्रोले में टक्कर होने से एक जने की मौत हो गई थी व दो अन्य घायल हो गए थे। (नि.सं.)

पूरे मोहल्ले में कोहराम मचा

पावटा कस्बे के पटेलो के मोहल्ले में सड़क दुर्घटना का समाचार मिलते ही कोहराम मच गया। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। परिजनों ने बताया कि हरीश की शादी एक माह पूर्व हुई थी। वह गुरुवार सुबह पत्नी को कोटपूतली उपचार के लिए लेकर गया था। वहीं घायल मोहित की शादी छह माह पूर्व हुई थी। ये दोनों कोटपूतली में एक फैक्ट्री में काम करते थे।


महिला की मौत, एक घायल

गठवाड़ी. जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के मनोहरपुर दौसा नेशनल हाइवे पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। रायसर चौकी प्रभारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि बाइक सवार होकर दंतपी के अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में बडनगर कोटपूतली निवासी सविता (35) व उसका पति मुकेश घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें निम्स अस्पताल पहुंचाया, जहांमहिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को चौकी में रखवाया है। वहीं मृतका का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द किया। (निसं.)