13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भैरव मेले में घुड़ दौड़,अलगोजे की धुन व ढोलक की थाप…

चाकसू के तामडिया में भैरव जी महाराज का मेला परवान पर रहा। इसमें घुड़ दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।

2 min read
Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Jan 24, 2018

mele-me-umade-shridhalu

कादेड़ा (चाकसू)। चाकसू तहसील के तामडिया में भरने वाला भैरवजी महाराज का मेला परवान पर रहा। इसमें दूर दराज से श्रद्धालु पहुंचे ओर बाबा के दर्शन कर मन्नत मांगी।

mele-me-umade-shridhalu

मेले में श्रद्धालुओं को लेकर प्रशासन की और से माकूल सुरक्षा व्यवस्था है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। वहीं मेले में लोग गीत गाते हुए महिलाएं भी रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर पहुंची।

mele-me-umade-shridhalu

ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग ढोलक और अलगोजे की धुन पर नाचते गाते बाबा के दरबार में पहुंचे। इस दौरान कई जगह समूह में बैठकर अलगोजो की धुन पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते नजर आए।

mele-me-umade-shridhalu

मेले में तामडिय़ा के अलावा कादेड़ा, खेजड़ी, हिंगोनिया, सुरिया, सुनारी, राहोली, निवाई, चाकसू, जयपुर, टोंक, दौसा, फागी, दूदू, रेनवाल तक के श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

mele-me-umade-shridhalu

वहीं स्वयंसेवी संस्थाओं एवं राजस्थान स्काउट गाइड के कैडेट्स भी अपनी सेवाएं दी और मेला शांतिपूर्वक रहा। इस दौरान मेले में आए लोगों ने खरीदारी का भी लुत्फ उठाया।

mele-me-umade-shridhalu

मेले में घुड़दौड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

mele-me-umade-shridhalu

ऐसे में घुड़ दौड़ के दौरान प्रतिभागी एक दूसरे से आगे निकलने की हौड़ सी मची रही।

mele-me-umade-shridhalu

घुड़दौड़ के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और अपने अपने प्रतिभागी का हौसला बढ़ाते नजर आए।फोटो— अमित टांक,कादेडा (चाकसू)