8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

No video available

जश्ने- ईद- मिलादुन्नबी (बारावफात) पर मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस

दूदू @ पत्रिका. दूदू शहर में मुस्लिम समुदाय की ओर से सोमवार को जश्ने- ईद- मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से जामा मस्जिद से रवाना हुआ जुलूस सदर बाजार, रंगमंच, देशवाली मौहल्ला, पानी की टंकी, मुख्य चौराहे से पुलिया से होते हुए पीर बाबा अमीर […]

Google source verification

दूदू @ पत्रिका. दूदू शहर में मुस्लिम समुदाय की ओर से सोमवार को जश्ने- ईद- मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से जामा मस्जिद से रवाना हुआ जुलूस सदर बाजार, रंगमंच, देशवाली मौहल्ला, पानी की टंकी, मुख्य चौराहे से पुलिया से होते हुए पीर बाबा अमीर अली शाह की दरगाह पहुंचा।

जहां मोहम्मद साहब की पैदाइश का बयान करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की गुजारिश की गई। वही सलाम पेशकरतबरूक तकसीम किया गया। गौरतलब है कि इस्लाम धर्म के लोगों के लिए आज का दिन बहुत खास है। इसे ईद- मिलाद- उन- नबी या ईद- ए- मिलाद भी कहा जाता है। यह दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्म की खुशी के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें इस्लाम में अंतिम नबी माना गया है।

इस मुसलमान मस्जिदों में जाकर प्रार्थना करते हैं तथा पैगंबर मोहम्मद साहब के संदेशों और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं। यह खास दिन मुलसमानों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है और गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित भी करता है।