
भगवान श्रीकृष्ण ने नानी बाई का मायरा भरा तो भाव विभोर हुए श्रद्धालु
शाहपुरा। शाहपुरा कस्बे के मोती महल प्रांगण में श्री गुरु कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले रात को भगवान शिव पार्वती व श्रीकृष्ण सुदामा की मनमोहन झांकियां सजाई गई। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए।
कथा के अवसर पर त्रिवेणी धाम के संत रामरिछपाल दास महाराज ने भी शिरकत कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। कथा व्यास पर त्रिवेणी धाम गोपालगढ़ से साध्वी सुनीता बहन ने कथा वाचन करते हुए कहा कि भगवान भक्तों के वश में होते हैं, उन्हें सच्चे मन से याद करने पर जरूर आते हैं।
उन्होंने भक्त नरसी की पुत्री नानी बाई के विवाह का वृतांत सुनाते हुए कहा कि भगवान ने स्वंय नानी बाई का ऐसा मायरा भरा कि देखने वाले दंग रह गए। नाई बाई रो मायरो की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा के बाद रात्रि 8.30 से 11 बजे तक भगवान शिव और महाकाली की झांकी सजाई और श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलाप का मंचन हुआ।
कार्यक्रम में नगरपालिका के चेयरमैन बंशीधर सैनी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष की पत्नी भुवनेश्वरी देवी व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। श्री गुरु कृपा सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों, कार्यकर्ताओं, अग्रवाल समाज समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व व्यापार मंडलों के अध्यक्षों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष रजनी देवी पारीक, पार्षद रेखा गुप्ता, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष पवन भगेरिया, उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, महासचिव राजेंद्र चूडला, कोषाध्यक्ष आदेश पंसारी, व्यापार महासंघ अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मालीराम सैनी, जय श्री राम समिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा, महेश पारीक, बजरंग लाल शर्मा, विजय बंसल, पार्षद पुनीत भगेरिया, बिपिन बिहारी गुप्ता, साहिल अलग, दीपक अग्रवाल, समिति अध्यक्ष पुष्करराज शर्मा, मोक्ष धाम समिति अध्यक्ष विनोद गोयल, गुलाबी मार्केट अध्यक्ष सांवरमल कुड़ी, सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष मामराज सोनी, किराना संघ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, क्लॉथ मर्चेंट अध्यक्ष छाजु लाल बनाका, कुलदीप शर्मा, समाजसेवी कोची भैय्या सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Published on:
09 Apr 2022 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
