
जयपुर। नेशनल न्यूट्रिशियन वीक में जयपुर के डायटीशियन रजत जैन ने अपनी डाइट में कुछ बदलाव किया है। हमेशा हेल्दी खाने की सलाह देने वाले रजत ने एक्सपेरिमेंट करते हुए जंक फूड खाने और बिना एक्सरसाइज-योगा से शरीर पर होने वाले बदलावों के बारे में दिखाएंगे। आपको बता दें कि रजत जैन लोगों को हमेशा हेल्दी खाने की सलाह देते थे। वहीं अब उन्होंने ठाना है कि वे खुद 60 दिनों तक अनियमित दिनचर्या, बेरोकटोक खानपान वाली ज़िंदगी अपनाएंगे। इसमें न कोई योगा करेंगे, न ही एक्सरसाइज। बस एक आम आदमी वाली कॉरपोरेट लाइफ जीने वाले आदमी की तरह, जिसके पास न खाने का टाइम होता है, न हेल्थ का ध्यान रखने का समय होता है।
इसलिए किया ऐसा
रजत जैन ने कहा कि वो लोगों को समझा कर थक गए हैं। तो उन्होंने सोचा कि खुद पर एक्सपेरिमेंट करके दिखाते हैं कि जंक फूड खाने से क्या होता है। शायद लोगों को तब उनकी बात समझ आए।
डेली बता रहे अपडेट
रजत ये सब चुपके-चुपके नहीं कर रहे हैं। रोज़ाना फॉलोअर्स के लिए वीडियो ब्लॉग बना रहे हैं, जिसमें बता रहे हैं कि उन्होंने क्या खाया। कैसा महसूस कर रहे हैं और उनकी हेल्थ रिपोर्ट कैसी है। अब 60 दिन बाद उनकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा? ये बाद में पता चलेगा। रजत ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जो वे खाते हैं, उसका उनकी सेहत पर क्या असर होता है।
Published on:
08 Sept 2024 12:34 am
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
