9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

जलदाय विभाग की लापरवाही, व्यर्थ बहता बीसलपुर का पानी

- जलदाय विभाग की लापरवाही

Google source verification

दूदू@ पत्रिका. दूदू जिला मुख्यालय पर जलदाय विभाग की लापरवाही कहें या फिर अनदेखी। फिलहाल तो दूदू शहर के नल उपभोक्ताओं पर भारी पड रही है।

हालात यह है कि जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता के कार्यालय के नाक के नीचे बीसलपुर पंप हाउस से नल उपभोक्ताओं के लिए वितरण होने वाला बीसलपुर का मीठा पानी वाल्व के लीकेज होने से हजारों लीटर नीर व्यर्थ बह रहा है।

लेकिन जिममेदार आंखें मूंद कर बैठे हैं। जबकि शहर की कई काॅलोनी वासियों को पीने का पर्याप्त पानी भी नसीब नहीं हो रहा है।