
छोटा गिरनार में गूंजे नेमिनाथ भगवान के जयकारे
यहां छोटा गिरनार में ब्र.संजीव भैया व विधानाचार्य सुरेशचन्द जैन के निर्देशन में समाजसेवी धर्मचन्द जैन निवाई वाले ने झंडारोहण किया। समाजसेवी डॉ. मोहनलाल मणि और डॉ. शान्ति जैन ने दीप प्रज्वलन किया। श्रीजी के प्रथम अभिषेक का पुण्यार्जन अनिल-नितिन बनेठा को प्राप्त हुआ। सौधर्म इन्द्र अनिल-उषा बनेठा, कुबेर इन्द्र प्रकाशचन्द-प्रेम देवी बाकलीवाल, ईशान इन्द्र पारसमल-चन्द्रकला बाकलीवाल व पूजन सामग्री पुण्यार्जक कपूरचन्द राजकुमार पाटनी को प्राप्त हुआ। अतिथि विवेक काला, विनोद जैन कोटखावदा, तपोभूमि प्रणेता वेलफेयर फाउडेशन के सौरभ जैन, मंत्री अनिल गोधा, धर्मेन्द्र पाटनी, एमपी जैन, दिनेश बज, छोटा गिरनार समिति अध्यक्ष प्रकाशचन्द बाकलीवाल, महामंत्री पारसमल जैन भी उपस्थित रहे। समिति प्रचार मंत्री चेतन जैन निमोडिया ने बताया कि महाराज के सान्निध्य में भगवान नेमिनाथ का जल, चन्दन, ईशु, घी, बुरा, दूध, दही, सुगंधित जल आदि के 1008 कलशों से तृतीय महामस्तकाभिषेक श्रद्धालुओंं ने किया। महामस्तकाभिषेक के दौरान छोटा गिरनार नेमिनाभ भगवान के जयकारों से गूंज उठा। वहीं विधानमंडल पूजन विधिविधान पूर्वक साजबाज के साथ हुआ जिसमें जैनबंधुओं ने उत्साह से भाग लिया। दिनभर मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें श्रदालुओं बढचढ करके भाग लिया। कार्यक्रम में कोटखावदा,जयपुर,चाकसू,रूपाहेडी कलां, बस्सी, निवाई, निमोडिया सहित कई राज्यों से श्रद्धालुओं ने छोटा गिरनार पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और धर्म के सहभागी बने। 45 लोगों ने किया रक्तदान-यहां मंदिर परिसर में महामस्ताकाभिषेक कार्यक्रम से पूर्व आयोजित रक्तदान शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान किया। समिति सदस्यों व अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सम्मान समारोह का आयोजन---
यहां मंदिर पर वार्षिक उत्सव के दौरान अतिथियों, भामाशाहों, समाजरत्न और सहयोगकर्ताओं सहित अन्य लोगों का परम्परागत तरिके से सम्मान किया गया। जिसमें हजारों लोग उपस्थित रहे। महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि छोटा गिरनार में लगातार 22 शनिवार आकर के भगवान के श्रद्धा से दर्शन करने और पूजन आदि करने से आने वाले व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। इसके लिए श्रद्धालुओं को प्रत्येक शनिवार छोटा गिरनार पहुंच कर मनोकामनाएं पानी चाहिए।
Published on:
25 Nov 2019 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
