
रामेश्वर धाम के शिव मंदिर में सवा 7 लाख बिल्वपत्र चढाए
रामेश्वर धाम के शिव मंदिर में सवा 7 लाख बिल्वपत्र चढाए
शाहपुरा। शाहपुरा कस्बे के त्रिवेणी रोड स्थित रामेश्वर धाम के शिव मंदिर में सावन मास में सुदामा दास महाराज के सानिध्य में सवा 7 लाख बिल्वपत्र चढ़ाए गए। परमानंद पलसानिया ने बताया कि प्रतिवर्ष महाराज द्वारा क्षेत्र वासियों की खुशहाली के लिए सावन मास में भोलेनाथ को सवा सात लाख बील्वपत्र चढ़ाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में 24 सितंबर को सहस्त्रघट का कार्यक्रम है। कार्यक्रम में रामेश्वर पलसानिया, करतार राठी, मालीराम ढबास, हरिदास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल ने गौशाला में गायों के लिए 60 मण चारा भेंट किया
शाहपुरा। क्षेत्रीय विधायक आलोक बेनीवाल और उनकी पत् नी सविता बेनीवाल की ओर से शुक्रवार को ग्राम खोरी स्थित परमानंद गौशाला में गायों के लिए 60 मण चारे से भरी पिकअप भिजवाई।
इस दौरान विधायक आलोक बेनीवाल टीम के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में हरिओम दास महाराज को चारे से भरी पिकअप भेंट की। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मंडोवरा व वार्ड पार्षद पुनीत कुमार भगेरिया ने बताया कि शाहपुरा विधायक बेनीवाल व जन सेविका सविता बेनीवाल के द्वारा गौशाला में गायों के लिए १८ हजार रुपए की 60 मण चारे से भरी गाड़ी भिजवाइ है।
उन्होंने बताया कि उनकी टीम के कार्यकर्ता लोकडाउन के समय से ही निरंतर विभिन्न गौशालाओं में गायों की सेवा में लगे हुए हैं। इस दौरान पार्षद अनिल कुमार नरवल, कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष गोवर्धन लाल सैनी व बाबूलाल सेन सहित टीम के कार्यकर्ता मौजूद थे।
ग्राम हनुमानगर स्थित ठाकुर जी व शिव मन्दिर में सहस्त्र घट का आयोजन किया गया। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में ठाकुरजी व भोलेलाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। ठाकुर जी के मन्दिर परिसर में पंडितों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद वेदमंद्धों के उच्चारण से भोलेनाथ का सहस्त्र घट जलाभिषेक किया। इसके बाद यज्ञ हवन में पूर्णाहुति दिलाकर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान दिन भर मन्दिर में धार्मिक कार्यक्रम व जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
Published on:
21 Aug 2021 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
