22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

VIDEO : जयपुर का धानक्या गांव राष्ट्र पटल पर छाया, पं. दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रीय स्मारक का लोकार्पण

जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सांसद आदर्श ग्राम के रूप में गोद ले रखा है

Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Sep 26, 2018

जयपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म स्थली धानक्या रेलवे स्टेशन के पास बनाए गए राष्ट्रीय स्मारक का बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी के आला नेताओं की उपस्थिति में लोकार्पण किया। राष्ट्रीय स्मारक का लोकार्पण होने के साथ ही जयपुर जिले का धानक्या गांव राष्ट्र पटल पर छा गया। धानक्या गांव को जयपुर ग्रामीण सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सांसद आदर्श ग्राम के रूप में गोद ले रखा है।

दुल्हन सा सजा रेलवे का क्वार्टर
जिस क्वार्टर में उपाध्याय का जन्म हुआ, उस क्वार्टर को नया लुक देकर आकर्षक बनाया गया। पंडितजी जन्म स्थली वाले क्वार्टर को दुल्हन की तरह सजाया गया। धानक्या गांव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राष्ट्रीय स्मारक स्थल करोड़ों की लागत से तैयार हुआ है इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार ने भी बजट दिया था।

पंडितजी का धानक्या से नाता
भाजपा के संस्थापकों में से एक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को धानक्या रेलवे स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर चुन्नीलाल के यहां क्वार्टर में हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पिता भगवती प्रसाद व मां रामप्यारी थे। दीनदयाल उपाध्याय का बचपन अपने नाना के यहां 1916 से 1924 तक धानक्या रेलवे स्टेशन के क्वाटर्स में बीता। बड़े होने पर उन्होंने अपना जीवन जनसंघ की सक्रियता में दिया। 1926 में नाना चुन्नीलाल का स्वर्गवास हो गया।

धानक्या में 16 करोड़ खर्च
सांसद आदर्श ग्राम धानक्या में पिछले 4 वर्ष में सांसद निधि से करीब 16 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। केन्द्रीय मंत्री व सासंद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि धानक्या के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, सड़क, ग्रामीण गौरव पथ, नाली व्यवस्था, श्मशान विकास, बस शेल्टर निर्माण, खेल मैदान, विधालय में कक्षा कक्ष व बरामदा आदि विकास कार्य करवाए गए हैं।