
राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम जयपुर-दिल्ली हाइवे पर लबाना स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की बटालियन ने स्कूली व कॉलेजों के बच्चों को पौधरोपण करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। कार्यक्रम में डेढ़ दर्जन स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हुए।

सभी ने बीएसएफ परिसर में अपने नाम का एक-एक पौधा लगाया।

शिक्षण संस्थान के बच्चों की प्रस्तुति पर पांडाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने बीएसएफ कैंपस में रैली भी निकाली। रैली में बच्चे पर्यावरण बचाने संबंधित नारे लगाते हुए और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।

लबाना स्थित बीएसएफ कैंपस में पौधरोपण करते 194 बटालियन के कमाडेंट सुधीर शर्मा एवं अन्य अतिथि।

लबाना स्थित बीएसएफ कैंपस में पौधरोपण करते 194 बटालियन के कमाडेंट सुधीर शर्मा एवं अन्य अतिथि।