4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दस्तावेज अपलोड नहीं होने से अटकी सवा लाख लोगों की पेंशन, चक्कर काट रहे पेंशनधारी

Jaipur News : जयपुर जिले में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशनधारियों का पेंशन सत्यापन का काम अभी चल रहा है। जयपुर जिले के बस्सी, चाकसू व जमवारामगढ़ समेत पूरे जिले में 6 लाख 71 हजार 672 पेंशनधारियों में से 5 लाख 44 हजार 920 पेंशनधारियों ने तो सत्यापन करा लिया, लेकिन अभी भी 1 लाख 26 हजार 752 पेंशनधारी सत्यापन नहीं करा पाए हैं।

2 min read
Google source verification

बस्सी

image

Kirti Verma

Mar 15, 2024

finger_print_.jpg

Jaipur News : जयपुर जिले में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशनधारियों का पेंशन सत्यापन का काम अभी चल रहा है। जयपुर जिले के बस्सी, चाकसू व जमवारामगढ़ समेत पूरे जिले में 6 लाख 71 हजार 672 पेंशनधारियों में से 5 लाख 44 हजार 920 पेंशनधारियों ने तो सत्यापन करा लिया, लेकिन अभी भी 1 लाख 26 हजार 752 पेंशनधारी सत्यापन नहीं करा पाए हैं। यानि कुल पेंशनधारियों में से 81.12 पेंशनधारियों ने सत्यापन करा लिया, लेकिन 18.88 पेंशनधारी सत्यापन नहीं करा पाए हैं। लोग ई-मित्र केन्द्र व उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में सत्यापन कराने के लिए बार-बार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कई तकनीकी खामियों के कारण सत्यापन नहीं हो रहा है।

यह आ रही है समस्या
सरकार ने पिछले वर्ष ऐसे पेंशनधारियों के लिए पोर्टल पर एक लिंक जनरेट किया था, जिसमें उनके काजगात अपलोड होकर एडिट हो जाते थे, जिसमें उनका सत्यापन हो जाता था। यह लिंक जनवरी महीने में ही शुरू कर देना चाहिए था, लेकिन अभी तक यह लिंक जनरेट नहीं हो पाया है। पेंशनधारियों के फिंगर, आईरिस व आधार नम्बर आदि की वजह से सत्यापन अटक रहा है, यदि लिंक जनरेट हो जाता तो अब तक उनका सत्यापन हो जाता।

पोर्टल पर नाम नहीं दिख रहा
जयपुर जिले में पिछले वर्षों बस्सी, चौमूं व पावटा नई नगरपालिकाएं बनी थी, लेकिन दिव्यांग पेंशनधारियों का सत्यापन करने के लिए पोर्टल पर नई नगरपालिकाओं का नाम नहीं दिख रहा है। वहीं इन नगरपालिकाओं में जिन पेंशनधारियों का पहले ऑफलाइन प्रमाण पत्र बन रहा था, उनको ऑनलाइन प्रमाण-पत्र बनाना था। ऐसे में इनका प्रमाण-पत्र नहीं बनने से उनका पेंशन सत्यापन नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें : अमरीका-चीन की तर्ज पर अब राजस्थान में बना अनूठा ड्रोन, खासियतें जानकर आप भी कहेंगे 'भई वाह!'

बस्सी, चाकसू व जमवारामगढ़ में इतने सत्यापन
बस्सी शहर की नगरपालिका में 2783 पेंशनधारी है, जिनमें से अभी तक 527 लोगों का सत्यापन नहीं हो पाया हे। इसी प्रकार बस्सी पंचायत समिति में 18,363 पेंशनधारी है, जिनमें से 2617 का ही सत्यापन नहीं हो पाया है। इसी प्रकार तूंगा पंचायत समिति 13,209 पेंशनधारी है, जिनमें से 1665 का सत्यापन नहीं हो पाया है। जमवारामगढ़ विधानसभा में जमवारामगढ़ पंचायत समिति में 21005 पेंशनधारी है, जिनमें से 3363 का सत्यापन नहीं हुआ है। इसी प्रकार आंधी पंचायत समिति में 16944 पेंशनधारियों में से 3512 का सत्यापन नहीं हो पाया है। इसी प्रकार चाकसू पंचायत समिति में भी 13,941 में से 2394 पेंशनधारियों का सत्यापन नहीं हो पाया है। वहीं कोटखावदा पंचायत समिति में भी 12,903 में से 2219 का सत्यापन नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें : फ्रांस के स्टूडेंट राजस्थान में कर रहे खेती, आखिर क्यों रास आ गई थार की किसानी?

जयपुर जिले की स्थिति
पेंशनधारी - सत्यापन हो गया - सत्यापन नहीं हुआ
671672 - 544920 - 126752


ग्रामीण पेंशनधारी
पेंशनधारी - सत्यापन हो गया - सत्यापन नहीं हुआ
415145 - 357914 - 57231

शहरी पेंशनधारी
पेंशनधारी - सत्यापन हो गया- सत्यापन नहीं हुआ
256527- 187006 - 69531