
अस्पताल में मरीजों की भरमार, कर रहे एक बैड पर दो मरीजों का उपचार
आडटडोर का आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया है। अस्पताल में 50 बैड की ही सुविधा है। मरीजों की संख्या के हिसाब से बैडों की सुविधा नहीं बढ़ाई गई। इनडोर में मरीजों की संख्या अधिक होने से एक बैड पर दो-दो मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जिससे मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
डेंगू के मिले 45 मरीज...
बीसीएमएचओ डॉ. सौम्य पंडित ने बताया कि अब तक क्षेत्र में डेंगू से पीडि़त 45 मरीजों की पहचान की जा चुकी है। वर्तमान में करीब सभी मरीज ठीक है। फिर भी चिह्नित मरीजों के आस-पास के लोगों के ब्लड़ सैम्पल लिए गए है। क्षेत्र में फोगिंग भी करवाई गई है। अब स्थिति नियंत्रण में है। वहीं डेंगू की जांच चाकसू में नहीं होने से मरीजों को जयपुर जाना पड़ रहा है या फिर चिकित्सक डेंगू के लक्षण मानकर मरीज का उपचार कर रहे है।
इनका कहना है...
वायरल सहित मौसमी बीमारियों के कारण मरीज अधिक आ रहे है। डेंगू को लेकर अब स्थिति ठीक है। सैटेलाइट अस्पताल के नए भवन के लिए जगह चिह्नित हो चुकी है और 11 करोड 60 लाख का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। टेंडर आदि प्रक्रिया के बाद भवन का निर्माण हो सकेगा।--- -डॉ. ऋतुराज मीना, अस्पताल प्रभारी।
Published on:
24 Nov 2019 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
