1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां से तेल लेकर शिमला जा रहे ट्रक चालक को जयपुर दिल्ली हाईवे पर बंधक बनाकर लूटा

चंदवाजी पुलिस की सजगता से अचरोल से लूटा गया ट्रक शाहपुरा में माल सहित बरामद

less than 1 minute read
Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Dec 03, 2017

Plunder The Truck And Make The Driver Hostage

जयपुर (चंदवाजी)। जयपुर—दिल्ली राजमार्ग पर ट्रक लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चंदवाजी थाने के अचरोल के पास रविवार तडके सूमो कार सवार कुछ बदमाशों ने एक ट्रक को रूकवाकर चालक को बंधक बना लिया और ट्रक को माल सहित लूटकर दिल्ली की ओर लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस की मुश्तैदी व नाकाबंदी को देखकर लुटेरे ट्रक को शाहपुरा के अलवर तिराए के पास छोडक़र फरार हो गए। चंदवाजी थाना पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।