31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक लूट की झूठी सूचना पर पुलिस ने 70 किमी तक लगाई दौड़ पुलिस की 70 किमी तक हुई परेड

पुलिस को ट्रक लूट की झूठी सूचना देना जीजा-साला व उनके साथियों को भारी पड़ गया। शाहपुरा थाना पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में बुधवार तड़के जीजा-साला समेत दोनों पक्षों के 10 जनों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Satya prakash Sharma

•

Updated: 1 Aug 2018, 9:33 PM IST

Police raids up to 70 kms on false information of truck robbery

शाहपुरा थाने का मामला


शाहपुरा। पुलिस को ट्रक लूट की झूठी सूचना देना जीजा-साला व उनके साथियों को भारी पड़ गया। शाहपुरा थाना पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में बुधवार तड़के जीजा-साला समेत दोनों पक्षों के 10 जनों को गिरफ्तार किया है। मामला मंगलवार देर रात का है। इधर, ट्रक लूट की सूचना ने शाहपुरा थाना पुलिस की भी जमकर परेड करा दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें नाकाबंदी कर चारों ओर दौड़ती रही। बाद में मामला आपसी लेनदेन का निकला तो चैन की सांस ली। मामले में पुलिस ने ट्रक व एक कार जब्त कर 10 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। शाहपुरा थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि देर रात करीब सवा दो बजे थाने में किसी ने फोन कर हाईवे पर अलवर तिराहे से ट्रक लूटने की सूचना दी। इस पर अलर्ट हुई थाना पुलिस ने तत्काल चारों तरफ नाकाबंदी कर ट्रक व लुटेरों की तलाशी शुरू कर दी। डीएसपी कमलसिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए।

शाहपुरा से अलवर तक लगाई दौड़, मामला लेनदेन का निकला

इस दौरान दी गई सूचना पर पुलिस टीम ने शाहपुरा से अलवर तक करीब 70 किमी तक दौड़ लगाई। पुलिस करीब तीन घंटे तक लुटेरों व ट्रक को ढंूढती रही। बाद में पुलिस ने तड़के करीब 4.30 बजे अकबरपुर अलवर में ट्रक को ढूंढ लिया। ट्रक मिलते ही पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले आई। यहां ट्रक मालिक से पूछा तो उसने वार्ता के बाद स्वेच्छा से ट्रक ले जाने की बात कही। इस पर पुलिस ने ट्रक के पार्टनर को बुलाकर दोनों से आमने-सामने पूछताछ की तो मामला आपसी लेनदेन का निकला। इस पर पुलिस ने ट्रक मालिक, पार्टनर समेत मामले में शामिल 10 जनों को शंातिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक कार भी जब्त की है।

यह था पूरा मामला
थाना प्रभारी यादव ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि निवाली, रामगढ़ अलवर निवासी इब्राहिम के ट्रक में उसका ***** अलापुर, तिजारा अलवर निवासी हयात खां पार्टनर व चालक है। दोनों जीजा-साले में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस पर रात करीब 12.30 बजे जीजा ट्रक लेकर अकबरपुर अलवर चला गया। पीछे से दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को ट्रक लूट की सूचना दे दी। जिस पर सक्रिय हुई पुलिस ढंूढती हुई अलवर तक जा पहुंची। पुलिस ने दोनों सेपूछताछ की तो मामला लेनदेन का निकला। पुलिस ने झूठी सूचना देने के बारोप में 10 जनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

मामले में इनको किया गिरफ्तार
शाहपुरा थाना पुलिस के झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के इब्राहिम, रफीक, रज्जाक खान, सद्दीक खान, शमशेर खान, अशरद, बिलाल निवासी रामगढ जिला अलवर, शकूल निवासी किशनगढबास अलवर और दूसरे पक्ष के हयात खान निवासी तिजारा, ईदरिश निवासी सीकरी भरतपुर को गिरफ्तार किया है।