10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics…किसान के बेटे रोवर अर्जुन का लक्ष्य देश की झोली में पदक डालना

टोक्यो ओलम्पिक....शाहपुरा के रोवर अर्जुन लाल की जीत के लिए देश भर में मांग रहे मन्नत             भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह व सांसद कर्नल राठौड़ ने दी शुभकामना, बढ़ाया हौंसला         परिजन देवी देवताओं और मंदिरों में जाकर जीत के लिए मांग रहे मन्नत  

3 min read
Google source verification
Tokyo Olympics...किसान के बेटे रोवर अर्जुन का लक्ष्य देश की झोली में पदक डालना

Tokyo Olympics...किसान के बेटे रोवर अर्जुन का लक्ष्य देश की झोली में पदक डालना


शाहपुरा। टोक्यो ओलम्पिक में रोइंग की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में भाग ले रहे शाहपुरा के नयाबास गांव निवासी किसान के बेटे रोवर अर्जुन लाल की जीत के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही है। उसके साथी भारतीय सेना के जवान और खिलाड़ी भी उसकी जीत को लेकर दुआ मांग रहे रहे हैं। ताकि देश की झोली में रोइंग में भी पदक आ सके।

रोवर अर्जुन ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत के दौरान बताया कि रोइंग की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा का सेमीफाइनल स्पर्धा मंगलवार सुबह होनी थी, लेकिन टोक्यो में अचानक से मौसम खराब होने से स्पर्धा निरस्त कर दी गई। अब सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार सुबह होगा। जिसमें नायब सुबेदार अर्जुन की जोड़ी सहित ६ देशों की टीमें भाग लेगी।

अर्जुन ने बताया कि उसका लक्ष्य इस स्पर्धा में जीतकर देश के लिए पदक लाना है। इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार है। देशवासियों की दुआओं से रोइंग में पदक जरूरत जीतेंगे। इधर, सुबह 8 बजे होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर उसके परिवार सहित समूचे शाहपुरा उपखंड क्षेत्र के लोगों की निगाहें मुकाबले पर टिकी हुई है। गांव का हर व्यक्ति उसके जीतने की दुआ कर रहा है।

शाहपुरा तहसील के नयाबास गांव निवासी किसान रामस्वरूप जाट के बेटे सेना में नायब सुबेदार अर्जुन लाल जाट के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए देशभर से लोग दुआओं के साथ शुभकामना संदेश भी भेज रहे हैं।

बचपन से संघर्षशील रहा है अर्जुन, किसी भी काम में हार नहीं मानी
उसके परिजनों ने बताया कि अर्जुन बचपन से ही खेलों में रूचि रखता था। वह छोटा था तब गांव व आसपास होने वाली स्कूली प्रतियोगिताओं में बच्चों को खेलता देखकर एक ही बात कहता था कि मैं भी खेलों में आगे तक जाकर देश का नाम रोशन करूंगा। उसकी रचि, संघर्ष और जज्बे की बदौलत ही वह आज शाहपुरा के छोटे से गांव नयाबास से टोक्यो ओलंपिक तक पहुंचा है। उसके बड़े भाई धर्मराज ने बताया कि अर्जुन बचपन से संघर्षशील रहा है। उसे हमेशा जीतने का शौक रहा है। इसलिए वह जीतेगा जरूर।

अर्जुन बोला-देश के लिए पदक जीतना उसका लक्ष्य, आज सुबह 8 बजे होगा मुकाबला


टोक्यो ओलम्पिक में रोवर अर्जुन लाल की जोड़ी रोइंग की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। उसका सेमीफाइनल मुकाबला सुबह ८ बजे होगा। जिसमें अर्जुन और यूपी निवासी अरविंद की जोड़ी अपना दमखम दिखाएगी। स्पर्धा में स्पेन, बेल्जियम, आयरलैंड, इटली, यूक्रेन व भारत सहित 6 टीमें भाग लेगी। अर्जुन ने कहा कि फाइनल में पहुंचकर देश के लिए पदक जीतना ही अब उसका एकमात्र लक्ष्य है।

सेना के जवान, खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि भी जीत के लिए मांग रहे दुआ
उसके भाई ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए उसके साथी सेना के जवान भी दुआ कर मन्नत मांग रहे हैं। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, हेमांग बादनी ने शुभकामना देकर हौंसला बढ़ाया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अंतरराष्ट्रीय शूटर ओमप्रकाश निठारवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी खेमचंद निठारवाल, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी रामसिंह बराला सहित देशभर से खिलाड़ी, खेल प्रेमी और जनप्रतिनिधि अर्जुन की जीत के लिए दुआ और शुभकामना दे रहे हैं।

गुजरात की पूर्व राज्यपाल डॉ कमला, विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष यादव, चेयरमैन बंशीधर सैनी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी अर्जुन के परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

ढाणी के लोग अर्जुन की जीत के लिए शिवालय में कर रहे पूजा
रोवर अर्जुन लाल की जीत के लिए उसके परिजन और ढाणी के लोग पास ही स्थित शिवालय में पूजा अर्चना कर मन्नत मांग रहे हैं। मंगलवार को उसके पिता रामस्वरूप जाट, बड़े भाई धर्मराज जाट सहित घर की महिलाओं, ढाणी के कई लोगों और सरपंच सुमित्रा देवी जाट, डेयरी सचिव रामेश्वर जाट, पूर्व सरपंच रामेश्वर जाट, विजेंद्र, नेम सिंह सेपट सहित कई लोगों ने मंदिर में पूजा कर जीत के लिए प्रार्थना की।