8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान चुनाव परिणाम 2023: बस्सी में 7, फुलेरा में 4 चुनाव में हार के बाद जीती कांग्रेस

जयपुर जिले में बस्सी सीट पर सात और फुलेरा सीट पर कांग्रेस ने चार विधानसभा चुनावों मेें हार के बाद जीत दर्ज की है। बस्सी में कांग्रेस आखिरी बार 1985 और फुलेरा में 1998 में जीती थी।

less than 1 minute read
Google source verification

बस्सी

image

Nupur Sharma

Dec 04, 2023

election_news.jpg

Rajasthan Assembly Election Result 2023: जयपुर जिले में बस्सी सीट पर सात और फुलेरा सीट पर कांग्रेस ने चार विधानसभा चुनावों मेें हार के बाद जीत दर्ज की है। बस्सी में कांग्रेस आखिरी बार 1985 और फुलेरा में 1998 में जीती थी। इसके बाद दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को अब जीत मिल सकी है। बस्सी में 1985 में कांग्रेस के जगदीश तिवाड़ी और 1998 में फुलेरा में कांग्रेस के नानूराम कंकरालिया जीते थे। बस्सी में चार बार भाजपा और तीन बार निर्दलीय चुनाव जीते थे। अब की बार कांग्रेस के लक्ष्मण मीणा ने भाजपा के चन्द्रमोहन मीणा को हराया है। लक्ष्मण पिछली बार निर्दलीय विधायक थे। इसी तरह फुलेरा में 2003 में भाजपा के नवरतन राजोरिया ने जीत हासिल की थी। वर्ष 2008, 2013, 2018 में भी भाजपा के निर्मल कुमावत चुनाव जीते थे। अब की बार कांग्रेस के विद्याधर चौधरी ने कुमावत से हार का बदला ले लिया और 26 हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के गढ़ में 50 साल बाद खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत

जीते विधायकों के पिता भी रह चुके विधायक
जिले में फुलेरा और आमेर की सीटें ऐसी हैं जहां अभी जीते विधायकों के पिता भी विधायक रह चुके हैं। इनमें फुलेरा से विद्याधर चौधरी के पिता हरिसिंह भी चार बार विधायक रह चुके हैं। इसी तरह आमेर से कांग्रेस के विधायक बने प्रशांत शर्मा के पिता सहदेव शर्मा 1998 में विधायक रह चुके हैं।