
आरटीओ का इशारा कार चालक की जान पर भारी
चंदवाजी. सबसे व्यस्ततम राजमार्ग जयपुर दिल्ली नेशनल हाइवे पर आरटीओ इंस्पेक्टर की लापरवाही से बुधवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद आरटीओ इंस्पेक्टर कार को टक्कर मारने वाले ट्रक को घटनास्थल से रवाना कर खुद भी मौके से चलते बने। मौके पर मौजूद वाहन चालकों ने बीच हाइवे पर आरटीओ द्वारा वाहनों को रुकवाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक कार चालक मनोहरपुर से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चंदवाजी पुलिया के पास अचानक आरटीओ इंस्पेक्टर अभिषेक के इशारे पर एक सिपाही ने अचानक ट्रक को रुकवा लिया। पीछे आ रही कार के रुकते ही दूसरे ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे कार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार चालक दीपक के भी चौटें आई। चंदवाजी थाना पुलिस चालक से जानकारी लेकर दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने ले गई। मामला बढ़ता देख आरटीओ इंस्पेक्टर भी सरकारी कार को चंदवाजी थाने में खड़ी करके चला गया।
इनका कहना है
आरटीओ फ्लाईंग के कर्मचारी ने हाइवे पर जा रहे ट्रक को रुकवाया था। पीछे से कारआकर रुकी और मोबाइल में फोटो लेने लग गए। इसी बीच दूसरा ट्रक आया जो उनकी कार से रगड़ता हुआ निकल गया। मौके से फरार होने के आरोप निराधार हैं।
यशपाल सिंह, परिवहन निरीक्षक आरटीओ शाहपुरा
मैं मौके पर था और एक ट्रक को रोककर जांच कर रहा था। एक कार आकर रुकी और वीडियो बनाने लग गए। इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार से साइड से टक्कर मार दी। ट्रैफिक चालू कराकर गए थे।
अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर, शाहपुरा परिवहन कार्यालय
मैं जयपुर की ओर जा रहा था। चंदवाजी बायपास पुलिया के पास खड़े आरटीओ ने अचानक सड़क के बीच में ही ट्रक को रोक दिया। अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जब आरटीओ से पूछा तो उसने इशारा करके ट्रक को भगा दिया और खुद भी गाड़ी लेकर चलते बने।
दीपक कुमार शर्मा, पीडि़त कार चालक
Published on:
08 Jan 2020 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
