2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में सियासी उठापठक: पुलिस को जवाब, हम विधायक उठाकर नहीं ले जा रहे

# Sachin Pilot सरकार के आदेश के बावजूद नहीं रुका दूसरे राज्य से आवागमन पुलिस अधिकारियों ने किया चैक पोस्टों का दौरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Surendra Singh

•

Updated: 13 Jul 2020, 12:17 AM IST

राजस्थान में सियासी उठापठक: पुलिस को जवाब, हम विधायक उठाकर नहीं ले जा रहे

राजस्थान में सियासी उठापठक: पुलिस को जवाब, हम विधायक उठाकर नहीं ले जा रहे

कोटपूतली/ पनियाला. राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए एक बार फिर गृह विभाग ने आगामी आदेश तक अंतरराज्यीय आवागमन पर बिना पास व अनुमति के रोक लगा दी है। इसके तहत हरियाणा सीमा पर गोनेड़ा व देवता में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता लगाकर राज्य से बाहर जाने वाले वाहनों व दूसरे राज्य से आने वाले वाहनों की जांच शुरू की गई है। सरकार द्वारा एक राज्य से दूसरे राज्य में आवागमन पर रोक के बावजूद लोगों की आवाजाही पर रोक नजर नहीं आ रही है। वहीं राजस्थान में विधायकों की खरीद—फरोख्त को लेकर भी उठापठक के बीच लोग नाकाबंदी से जोडकर देख रहे हैं।

चैकपोस्ट पर लोग बिना किसी पास व अनुमति के आ जा रहे हैं। हरियाणा सीमा से लगते गांव गोनेडा पर स्थाई रूप से पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी, लेकिन सरकार के आदेश के बाद पनियाला पुलिस ने गोनेडा के अलावा राजमार्ग पर अलवर जिला सीमा पर सोतानाला चैकपोस्ट लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है। राज्य से बाहर यात्रा करने के लिए व्यक्तियों के पास आवश्यक होगा। यह पास जारी करने का अधिकार जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, उपखण्ड मजिस्ट्रेट व स्थानीय पुलिस स्टेशन को दिया है।

राजनीतिक उठापटक चर्चा का विषय

प्रदेश में इस समय राजनैतिक सरगर्मियों के बीच में इस तरह के आदेश के कारण लोग तरह तरह की अटकले लगाते नजर आए। गोनेडा चेकपोस्ट पर एक गाड़ी को रोका गया तो उसमें बैठी सवारियों ने मजाक में ही कहा कि हम कोई विधायक नहीं ले जा रहे हैं।


सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी

अलवर जिला सीमा पर चतुर्भुज के अलावा सीकर जिला सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। यहां भी दूसरे जिलों से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वां व उप अधीक्षक दिनेश यादव ने चैक पोस्टों का निरीक्षण कर सतर्कता बरतने के आदेश दिए। उन्होंने हरियाणा की सीमा से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच करने व संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने को कहा।

नहीं हो रही स्क्रीनिंग

राज्य सरकार के आदेश के बावजूद चेकपोस्ट पर स्क्रीनिंग नहीं की जा रही। पुलिसकर्मियों के पास ना तो स्क्रीनिंग की सुविधा है और ना ही चिकित्सा विभाग सीमा पर आने वाले व जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर रहा है। जांच के नाम पर केवल संदिग्ध छोटे चौपहिया वाहनों की जांच की गई। उसमें भी केवल नाम व मोबाइल नम्बर रजिस्टर में नोट कर खानापूर्ति की गई। करीब एक घंटे तक पोस्ट पर रुकने के दौरान कई वाहनों को रोका गया लेकिन किसी के पास भी सक्षम अधिकारी की अनुमति नहीं थी।


कोरोना संक्रमण के चलते यहां से दूसरे राज्यों में जाने वाले लोगों के लिए पास की अनिवार्यता लागू करने के आदेश मिले हैं। उसी अनुसार सीमाओं पर वाहनों की जांच करने व चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।

दिनेश यादव, उप अधीक्षक, कोटपूतली