2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

# Sachin Pilot सचिन पायलट को हटाने के बाद चला इस्तीफों का दौर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, एनएसयूआई के महासचिव ने दिया इस्तीफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Surendra Singh

•

Updated: 14 Jul 2020, 11:50 PM IST

# Sachin Pilot सचिन पायलट को हटाने के बाद चला इस्तीफों का दौर

# Sachin Pilot सचिन पायलट को हटाने के बाद चला इस्तीफों का दौर

कोटपूतली.राजस्थान # rajasthan में # congress goverment कांग्रेस सरकार में चल रही उठापठक के बीच मंगलवार को उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद पायलट के समर्थन में लोग सड़कों पर उतर आए। इसके साथ प्रदेश संगठन के कई नेताओं ने पायलट के समर्थन में इस्तीफे दिए हैं। कोटपूतली में आजाद चौक में मंगलवार को कुछ युवाओं ने बानसूर, हिंडोली, बेगू, खेतड़ी व नदबई के विधायकों का विरोध जताया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रदीप गुर्जर की अगुवाई में युवाओं ने एक ही पुतले पर इन क्षेत्र के विधायकों का विरोध जताया और सचिन समर्थन में नारे लगाए। इन्होंने सचिन का पार्टी से निष्कासित करने के विरोध में प्रदर्शन किया। बानसूर में भी सचिन को पार्टी से निष्कासित करने के विरोध में बाइपास रोड पर कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश महासिचव ने दिया इस्तीफा

पायलट को पार्टी से निष्कासित करने के विरोध में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रदीप गुर्जर ने इस्तीफा दिया है। इन्होंने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को भेजे पत्र में बताया है कि उनकी निष्ठा सचिन पायलट के साथ रही है। उनको पार्टी से निष्कासित करने पर उनकी भावना आहत हुई है। इसलिए वे इस पद से इस्तीफा दे रहे हैं। जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सांवत गुर्जर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व सभी पदों से इस्तीफा दिया है। गुर्जर के साथ ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव छीतर रावत, युवा कांग्रेस के जिला सचिव अमरसिंह कसाना, पूर्व प्रदेश सचिव मुकेश मुक्कड़, एनएसयुआई ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कसाना ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। (नि.सं.)

सचिन पायलट के समर्थन में दिए इस्तीफे

चंदवाजी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को बर्खास्त किए जाने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं में रोष है। पायलट के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा आमेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रशांत शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। युवा कांग्रेस के सदस्य मातादीन कसाना, अलावा एनएसयूआई के प्रदेश मंत्री विक्रम देव गुर्जर , किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गुर्जर खेरवाड़ी ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।