
स्कूल बस ने ली मासूम बच्ची की जान, बच्चों को बस में छोड़ चालक फरार, गुस्साए लोगों ने फोड़े शीशे
कोटखावदा क्षेत्र के ग्राम खेड़ारानीवास में शनिवार सुबह एक निजी स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बालिका की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार मृतका की मां, चाचा और सड़क किनारे खड़ी उसकी बहन घायल हो गई। गंभीर घायल मां और चाचा को जयपुर रेफर कर दिया।
थानाधिकारी अब्दुल वहिद ने बताया कि ग्राम श्रीकिशनपुरा निवासी हेमराज मीणा मोटरसाइकिल से भतीजी निशा कुमारी मीणा को रामनगर से दवा दिलाकर घर आ रहा था। निशा अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल पर बैठी थी। तभी ग्राम खेड़ारानीवास चौराहे पर पहुंचे तो बस चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे निशा कुमारी मीणा (8) पुत्री रामनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाचा हेमराज मीना व मृतका की मां मंजू गंभीर घायल हो गए। जिन्हें जयपुर रैफर किया गया। वहीं परिजनों का इंतजार कर रही सड़क किनारे घटनास्थल के पास खड़ी मनीषा मीना भी चोटिल हो गई।
बस छोड़ भागा चालक
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल से बस व मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले आए हैं। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। वहीं बस में बैठे स्कूल के बच्चे उतर कर भाग गए। ग्राम श्रीकिशनपुरा निवासी मृतका निशा कुमारी मीना चार बहनों व एक भाई के बीच सबसे छोटी और लाडली थी व सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।
गुस्साई भीड़ ने बस के शीशे तोड़े
यहां खेड़ारानीवास चौराहे पर घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोगों गुस्साई भीड़ ने बस के के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
13 Apr 2024 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
