
हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीनों आरोपियों को भेजा जेल
शाहपुरा।
शाहपुरा थाना इलाके के छापुड़ा खुर्द गांव में 3 दिन पूर्व जन्मदिन की पार्टी में डांस की बात को लेकर हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
शाहपुरा थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि छापुड़ा खुर्द की इंदिरा कॉलोनी में सोमवार रात्रि को अशोक कुमार के भाई के जन्मदिन की पार्टी में डांस करने की बात को लेकर हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पहाड़ी थाना बहरोड निवासी संदीप उर्फ कटरा, छापुड़ा कला निवासी गुलशन मीणा व निंझर निवासी संजय जाट को गिरफ्तार किया था तथा उनके पास से देशी कट्टा, खाली कारतूस व दो बाइक जब्त की थी।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था, जहां से तीनों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर गुरुवार को पुलिस ने पुन: न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
वाहनों से बैटरी चुराने के आरोपियों को भेजा जेल
शाहपुरा। शाहपुरा थाना पुलिस ने वाहनों से बैटरी चुराने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को शाहपुरा के वार्ड संख्या 6 स्थित ढाणी मेघावाली निवासी कानाराम माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि देर रात को उसके घर के पास खड़े वाहनों से बैटरी चोरी हो गई। उस दौरान पुलिस ने इस मामले में संतोष व पवन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराई गई 4 बैटरियां व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की थी। चोरी की घटना के बाद से ही आरोपी विराट नगर निवासी राकेश सैनी व मुकेश मीणा फरार चल रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शाहपुरा के अलवर तिराहे से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
Published on:
18 Nov 2021 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
