9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

स्कूटी मिलते ही छात्राओं के ​खिले चेहरे

देवनारायण व कालीबाई भील योजना में बस्सी की 152 मेघावी छात्राओं को मिली स्कूटियां

Google source verification

बस्सी ञ्च पत्रिका. शहर के राजकीय पीजी कॉलेज में शुक्रवार को देवनारायण योजना एवं कालीबाई भील योजना में 152 मेघावी छात्राओं को स्कूटियां वितरित की गई। जिन छात्राओं को स्कूटियां मिली उनके व उनके परिजनों के स्कूटियों की चाबियां मिलते ही खुशी से चेहरे खिल उठे। स्कूटी वितरण योजना का उद्घाटन बस्सी विधायक लक्ष्मण मीना ने किया। स्कूटी वितरण में बस्सी के सरकारी कॉलेज के अलावा विधानसभा के 12 अन्य कॉलेजों की मेघावी छात्राओं को भी स्कूटियां मिली।

राजकीय पीजी कॉलेज में स्कूटी वितरण के अवसर पर विधायक ने कहा कि जब उनके विधायक बनने से पहले बस्सी उपखण्ड में एक भी सरकारी कॉलेज नहीं था। बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद छात्राओं को उच्च अध्ययन के लिए जयपुर जाना पड़ता था। उनको अजीब लगता था। कई मेघावी छात्राओं को उनके परिजनों द्वारा जयपुर नहीं भेजने के कारण उनकी उच्च स्तर की पढ़ाई नहीं हो पाती थी। उन्होंने विधायक बनते ही सबसे पहले बस्सी में कॉलेज खुलवाने का सपना सजोया जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरा किया। आज बस्सी विधानसभा चुनाव में सात सरकारी कॉलेज खुल चुके हैं। यह बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने बताया कि यही नहीं डेयरी एवं फूड टैक्रोलॉजी कॉलेज तो देश के गिने चुने कॉलेजों में है, जो बस्सी में संचालित है। पशुपालन विभाग का कॉलेज भी प्रदेश के गिने चुने कॉलेजों में से एक है। उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि वे युवाओं के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, लेकिन वे भी उनका चुनावों में ध्यान रखे। उन्होंने जिन छात्राओं को स्कूटी मिली उनसे भी कहा कि अब बस्सी विधानसभा में सड़कों की हालत चौरफा अच्छी है। स्कूटियां चलाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुजाता चौहान ने भी महाविद्यालय का प्रतिवेदन पढ़ कर सुनाया और एलईडी स्क्रीन पर दिखा कर बताया। स्कूटी वितरण कार्यक्रम में कॉलेज के अन्य आचार्य समेत बड़ी संख्या में छात्राएं एवं उनके परिजन मौजूद थे।


लैब के लिए राशि की घोषणा

कॉलेज के छात्रों ने विधायक को कॉलेज में प्रयोगशाला खुलवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने अपने भाषणों में प्राचार्य से कहा कि लैब में चाहे तीन लाख लगो या चार लाख रुपए लगे वे अपने कोष से राशि देंगें।


कानोता कॉलेज की भूमि के लिए बनाए प्रस्ताव
बस्सी कॉलेज बासंखोह एवं कानोता में नए खुले कॉलेज का नोडल केन्द्र है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने हाल ही बजट में कानोता में कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी। इस पर विधायक ने प्राचार्य डॉ. सुजाता चौहान से कहा कि उन्होंने कानोता में हाइवे पर सैटेलाइट हॉस्पिटल के समीप कॉलेज के लिए भूमि देख ली है। लेकिन इसका प्रस्ताव नोडल कॉलेज बस्सी से जेडीए को जाएगा, उसके बाद भूमि आवंटन की प्रक्रिया होगी। (कासं)