8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

फसलों की हालत देख अन्नदाता मायूस

खेतों में रखी फसल बरसात व ओलों से बर्बाद

Google source verification

बस्सी ञ्च पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ उपखण्ड इलाके में दक्षिणी – पश्चिमी विछोभों सक्रिय होने से बारिश का कहर रविवार देर रात को भी जारी रहा। वहीं सोमवार सुबह भी आकाश में बादला की घटा छाई रहने से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे उभरी रही।

सोमवार सुबह किसानों ने खेतों में जाकर देखा तो खेतों में कटी पड़ी गेहूं, जौ, चना व सब्जी की फसल चौपट दिखाई दी। किसान फसलों को देख कर मासूस नजर आए।


किसानों ने बताया कि रविवार रात दिन को कई जगह ओलावृष्टि व बरसात से किसानों के खेतों में कहीं खड़ी तो कहीं कटी रखी हुई फसल भीग कर बर्बाद हो गई। ओलों से सब्जी की फसल भी बर्बाद हो गई। ओलों से गेहूं, जौ व चने की बालियों से दाना पिचक गया और निकल कर बरसात के पानी में भीग गया।


इधर मौसम विभाग की माने तो अभी दो तीन दिन और भी बरसात के आसार है। यदि रविवार व सोमवार की तरह मौसम का कहर बरप ता रहा तो किसानों की बची कुची फसल बर्बाद हो जाएगी। इधर पंचायत समिति सदस्य जगदीश पलीत व भाजपा नेता हेमंत मीना किसानों के फसलों के खराबे के मुआवजे की मांग की है।